Tuesday, March 19, 2024
HomeIndian Newsऐतिहासिक फिल्में: इतिहास पर आधारित बॉलीवुड की 8 फिल्में,भारतीय इतिहास का करती...

ऐतिहासिक फिल्में: इतिहास पर आधारित बॉलीवुड की 8 फिल्में,भारतीय इतिहास का करती हैं जिक्र

ऐतिहासिक फिल्में: इतिहास पर आधारित बॉलीवुड की 8 फिल्में,भारतीय इतिहास का करती हैं जिक्र

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हो गया है। यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान की लाइफ पर आधारित है। बीते कुछ सालों को देखा जाए तो इस दौरान ‘पद्मावती’ से लेकर ‘मणिकर्णिका’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। ऐसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। जिसके बाद से फिल्मकार लगातार इस हिट फार्मूले के इर्द-गिर्द फिल्में बना रहे हैं। वैसे तो भारत में बनी पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र को भी एक ऐतिहासिक फिल्म कहा जा सकता है। यानी भारत के फिल्म बनाने की शुरुआत ही ऐतिहासिक फिल्म के साथ हुई थी। यह फिल्म 40 मिनट की एक मूक फिल्म थी जिसे भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के ने बनाया था। चलिए आज हम आपको बताते हैं हिंदी सिनेमा की ऐसी ही 8 ऐतिहासिक फिल्मों के बारे में-

1. सिकंदर

सबसे पहले सिकंदर फिल्म की बात करते हैं 1941 में सोहराब मोदी के निर्देशन में बनी फिल्म सिकंदर की, इस फिल्म में सिकंदर का किरदार पृथ्वीराज कपूर ने निभाया था। इस फिल्म में उस समय को दिखाया गया है जब सिकंदर फारस और काबुल घाटी को जीता हुआ भारतीय सीमा तक पहुंचा गया था। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर के द्वारा किए गए अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। आपको बता दे कि, जब यह फिल्म रिलीज हुई तब दुनिया में दूसरा विश्वयुद्ध और देश में भारत छोड़ो आंदोलन अपने चरम पर था।

2. झांसी की रानी (1953)

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन भी सोहराब मोदी ने ही किया था। फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार सोहराब मोदी की पत्नी महताब ने निभाया था। यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में भी डब की गई जिसे 1956 में रिलीज किया गया। फिल्म की कहानी 1857 की क्रांति पर आधारित है जब रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उस समय यह फिल्म करीब 60 लाख रुपये में बनी थी हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल पाई थी।

3.मुगल-ए-आजम (1960)
यह फिल्म मुगल राजकुमार सलीम और एक दरबारी नर्तक अनारकली के प्यार पर आधारित है। सलीम के पिता बादशाह अकबर इस प्यार के खिलाफ होते हैं। फिल्म का निर्देशन के. आसिफ ने पूरी जी जान से किया था। यह फिल्म रिलीज तो साल 1960 में हुई लेकिन इस फिल्म पर काम साल 1944 में ही शुरू हो गया था। फिल्म के गानों से लेकर प्रत्येक सीन में जिस तरह की भव्यता नजर आई उसने मुगल काल को पर्दे पर जीवंत कर दिया। यह फिल्म उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार थी।

4. जोधा अकबर (2008)

यह फिल्म मुगल बादशाह अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधाबाई की प्रेम कहानी पर आधारित थी. ऋतिक रोशन ने अकबर और ऐश्वर्या राय ने जोधाबाई की भूमिका निभाई थी. फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। हालांकि कुछ लोगों ने इस फिल्म की ऐतिहासिक सत्यता को लेकर कई सवाल खड़े किए थे और फिल्म का जबरदस्त विरोध भी किया था.  इस फिल्म का संगीत, परिधान, अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

5. बाजीराव मस्तानी (2015)

‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. बॉलीवुड की एक अच्छी ऐतिहासिक फिल्मों में से एक है।इस फिल्म का निर्देशित संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने किया था. वहीं यह फिल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव (Peshwa Bajirao) और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी (Mastani) पर बनाई गई है. इस फिल्म में मस्तानी का रोल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और बाजीराव के रूप में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने निभाया था. इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बाजीराव की पहली पत्नी के रूप में नजर आईं थीं.

6. पद्मावत (2018)

2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। शुरू में इस फिल्म का नाम पद्मावती रखा गया था हालांकि बढ़ते विवाद को देखते हुए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म का बदलकर ‘पद्मावत’ रख दिया। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी रानी पद्मावती के ऊपर आधारित है जो एक राजपूत शासक से विवाहित है और एक सुखी विवाहित जीवन व्यतीत करती हैं। पद्मावती के सौन्दर्य से आकर्षित होकर अत्याचारी सुल्तान, अलाउद्दीन खिलजी उनके राज्य पर आक्रमण करता है।

7. मणिकर्णिका (2019)

झांसी की रानी
झांसी के राजा की पत्नी मणिकर्णिका जो कभी ईस्ट इंडिया कंपनी के सामने नहीं झुकीं. जब  ईस्ट इंडिया कंपनी ने झांसी पर कब्जा करने की कोशिश की तो. झांसी की रानी ने ब्रिटिश राज के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया. इस ऐतिहासिक घटना को 2019 को रिलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका में कंगना ने अपने अभिनय से परदे पर उकेर दिया था. इस फिल्म को डायरेक्टर राधाकृष्ण और कंगना रनौत ने निर्देशित किया है

8.तानाजी: द अनसंग वॉरियर

तानाजी फिल्म 2020 की टॉप ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में कोंढाणा जिले के लिए शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालुसरे और मुगल सल्तनत के सेनापति उदयभान के मध्य हुए युद्ध को दिखाया गया है. इस फिल्म में मुख्य किरदारों के रूप में अजय देवगन, शेफ आली खान और काजोल नजर आए थे. इस फिल्म को ओम राऊत निर्देशित किया था |

अगर आपको इतिहास को जानना है और इतिहास से जुड़े रहना है तो आपको जरूर इन फिल्मों को देखना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments