Friday, March 29, 2024
HomeSports15 अगस्त 2020 :-अलविदा एमएस धोनी

15 अगस्त 2020 :-अलविदा एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी जाने-माने क्रिकेट प्लेयर है जो अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और दमदार कैप्टनशिप के लिए जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी यू कहे तो भारतीय क्रिकेट मैच की जान हुआ करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के कारण ही हम ने 2011 में वर्ल्ड कप को जीता था। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर अपने नम्र स्वभाव, शानदार, बल्लेबाजी अद्भुत विकेटकीपिंग और बेहतरीन कप्तानी के लिए प्रख्यात है और इसीलिए उनके कई प्रशंसक भी है जो उन्हें अलग-अलग नामों से बुलाते हैं जिसमें उन्हें कोई माही कहता है तो कोई ताला, तो कई कैप्टन, कूल। परंतु यही वह दिन है, यही वह समय है जिस दिन बेहतरीन बल्लेबाज, विकेटकीपर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। यही वह सबसे दुखद घड़ी रही है उन तमाम दर्शकों के लिए जो सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के कारण ही क्रिकेट मैच को देखा करते थे। महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट को अलविदा कहना उनके फैंस को बहुत ही दुख और निराशा दी थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और आज धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए पूरे 2 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक क्रिकेट में उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर पाया है आज भी उनकी कमी भारतीय टीम को खलती दिखाई हुए देती है। धोनी जिस तरह से विकेट के पीछे खड़े होकर रहने में क्या बनाते थे और अपने खिलाड़ियों को सलाह देते थे वह शायद ही कोई दूसरा खिलाड़ी कर पाए। इसलिए तो उन्हें बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ बेहतरीन विकेटकीपर भी कहा जाता था आज भी भारतीय क्रिकेट टीम में वह अनुभव खोया हुआ सा है।

15 अगस्त 2020 की शाम को 7:29 पर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करोड़ों लाखों चाहने वालों को झटका दिया था। जहां एक तरफ पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में सराबोर था ऐसी खबर का सामना करना पड़ा जिसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी। क्योंकि खबर ही भारत की महानतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर थे जिससे धोनी के रिटायरमेंट की खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया था क्योंकि उनके फैंस को उम्मीद थी कि वह होम क्राउड के सामने मुकाबला खेल कर ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहेंगे परंतु ऐसा संभव नहीं हो पाया उन्होंने आज ही के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। एम एस धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट अलविदा कहने पर क्रिकेट की 1 युग का भी अंत हो गया था। एम एस धोनी में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने अलविदा होने की जानकारी दी थी एमएस धोनी ने पोस्ट को कैप्शन दिया था “हमेशा आपका प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद शाम 7:29 के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए”।

7:29 पर ही क्यों लिया रिटायरमेंट

एम एस धोनी के रिटायरमेंट की खबर लाखों करोड़ों चाहने वालों के लिए बेहद ही दुखद सूचना थी जैसे ही उन्होंने रिटायरमेंट लिया कुछ देर बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी के भारतीय समय अनुसार ठीक 7:29 पर रिटायरमेंट लेने की एक खास वजह थी। ठीक 7:29 पर इंटरनेशनल वर्ल्ड कप को अलविदा कहने की मुख्य वजह यही थी साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में 9 जुलाई को भारतीय टीम ठीक 7:29 पर ही विश्व कप की दौड़ से बाहर हुई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में एम एस धोनी को मार्टिन गप्टिल ने रन आउट कर दिया था और करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदें चकनाचूर हो गई थी। जब धोनी पवेलियन लौट रहे थे तो उनके चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी वह सेमीफाइनल मुकाबला ही धोनी के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हुआ।

धोनी की उपलब्धियां

महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन बल्लेबाज, शानदार विकेटकीपर और दमदार कैप्टन थे। इस बात से नकारा नहीं जा सकता आज तक उनकी कमी भारतीय क्रिकेट टीम में कोई पूरी नहीं कर पाया है।
एम एस धोनी ने 350 वनडे t20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया टीम आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी। वही आईपीएल में वह सीएसके को चार बार चैंपियन बना चुके हैं। आई पी एल 2023 में भी धोनी सीएसके की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments