Friday, March 29, 2024
HomeCrime Newsएक बेटा जिसने कर दिया अपने ही बाप का कत्ल!

एक बेटा जिसने कर दिया अपने ही बाप का कत्ल!

आज हम आपको एक ऐसे बेटे की कहानी सुनाने जा रहे हैं जिसने अपने ही बाप का कत्ल कर दिया! पहले कत्ल हुआ और फिर कत्ल को छुपाने की सबसे खौफनाक कोशिश। कत्ल के बाद तलाश शुरू हुई धारदार आरी की। आखिर लाश को ठिकाने जो लगाना था। 6 फीट की लाश को साबुत ठिकाने लगाने से बेहतर उसे लगा आरी से लाश के टुकड़े-टुकड़े कर देना। उसने लाश के छह टुकड़े किए। एक-एक फीट का हर टुकड़ा। दिल्ली की श्रद्धा की तरह ही उसे भी मारा गया। आफताब से ही उसने सीखा लाश को ठिकाने लगाना। देश का सबसे बड़ा दरिंदा आफताब उसे अपना हीरो लगा और फिर उसने भी बेरहमी की सारी सीमाएं पार कर दी।आफताब की हैवानियत अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नज़र आई, लेकिन पश्चिम बंगाल के बरुई में एक बेटा ही राक्षस बन गया जिसने अपने पिता को एक-एक फीट के छह टुकड़ों में काट डाला। नेवी से रिटायर्ड उज्जवल चकव्रती का कुछ दिन पहले अपने बेटे से झगड़ा हो गया था। बेटे ने पिता से तीन हजार रुपये मांगे थे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज़ होकर उनके बेटे ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। उज्जवल चक्रवर्ती बेहोश हो गए। उसके बाद उनकी पत्नी और बेटे ने मिलकर गला दबाकर उनकी जान ले ली।

ये दोनों मां-बेटे इतने पर भी नहीं रुके। कत्ल के बाद उज्जवल का बेटा उनकी लाश को घसीटकर बाथरूम तक ले गया। इनके घर में घर में एक आरी पड़ी थी। मां के कहने पर बेटा आरी ले आया और बाथरूम में ही पिता की लाश को काटने लगा। उसने अपनी पिता की लाश के छह टुकड़े किए। लाश को काटने के बाद उन टुकड़ों को प्लास्टिक के बैग में भरा गया। पहले कुछ टुकड़ों को मां और बेटा दोनों मिलकर पास ही तालाब में फेंक आए। अगले दिन बेटे ने पिता की लाश के कुछ और टुकड़ो को आसपास अलग-अलग जगह पर डाल दिया।दो दिन बाद मां-बेटे दोनों पुलिस में उज्जवल चक्रवर्ती के गायब होने की शिकायत दर्ज करवा के आए। पुलिस ने छानबीन शुरू की। मां-बेटे के बयान पर भी पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद दोनों से पूछताछ की गई तो सामने आई हैवानियत सबसे बड़ी कहानी। कलयुगी बेटे का वो सच जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाए। उज्जवल का बेटा कॉलेज से क्राफ्ट का कोर्स कर रहा था। उसके कॉलेज के काम के लिए पिता ने ही उसे आरी और काट पीट का दूसरा सामना दिलवाया था। उस दिन उसने अपनी कॉलेज की उस किट से ही आरी निकालकर पिता की लाश के टुकड़े कर डाले और उसके बाद साइकिल में लाश के टुकड़े ले जाकर उन्हें ठिकाने लगाया। इसने लाश फेंकने के लिए कई चक्कर लगाए।

उज्जवल चक्रवर्ती के दो पैर कूड़े के ढेर से बरामद हुए जबकि सिर तालाब में फेंका गया था। कोई सोच भी नहीं सकता कि एक बेटा अपने ही पिता के साथ ऐसा कर सकता है। मां और बेटे का कहना है कि उज्जवल चक्रवर्ती उन्हें काफी परेशान करते और इसलिए उन्होंने इतना खतरनाक प्लान बना डाला। बाप-बेटे का रिश्ता सबसे करीबी रिश्ता होता है, लेकिन ऐसे मामले कई बार सामने आ जाते हैं जो समाज को झकझोर कर रख देते हैं। उज्जवल चक्रवर्ती के मर्डर की तरह ही कुछ साल पहले दिल्ली में भी बेटे की एक ऐसी ही दरिंदगी की कहानी सामने आई थी। जहां जायदाद के लिए एक बेटे ने अपने पिता की लाश के 50 टुकड़े कर डाले थे। जायदाद के लालच में एक बेटा इतना अंधा हो गया था कि उसने अपने पिता को न सिर्फ मौत दी बल्कि उनकी लाश को भी इतने टुकड़ों में काटा कि ये पता ही नहीं चल पा रहा था कि लाश है किसकी।

दिल्ली के शाहदरा में 2019 में अमन अग्रवाल नाम के एक शख्स ने अपने पिता संशय अग्रवाल को अपने एक दोस्त के साथ मिलकर मार दिया। दरअसल अमन की नजर अपने पिता की एक दुकान पर थी। संशय अग्रवाल दुकान चलाकर अपने परिवार का खर्चा चलाते थे, लेकिन उनका बेटा अमन उस दुकान में अपना काम शुरू कर चाहता था। जब संशय ने वो दुकान बेटे को नहीं दी तो बेटे ने पिता को मार डाला। पुलिस को मर्डर का पता न चले इसलिए उसने लाश को 50 टुकड़ों में काटकर एक बड़े बैग में भरा और उसे ठिकाने लगाने के लि निकल पड़ा, लेकिन पुलिस को इस पूरे मामले की खबर मिल गई और फिर अमन को लाश के साथ ही धर दबोचा गया।

बताया जाता है कि इस मामले में संशय अग्रवाल का पूरा परिवार शामिल था। उस दिन संशय की पत्नी समेत परिवार के दूसरे सभी लोग घर से जानबूझकर बाहर चले गए और फिर अमन ने अपने पिता का कत्ल कर दिया। सोचिए ये मानसिकता है जहां एक बेटा ही अपने पिता का पहले कत्ल करता है और फिर उनकी लाश को इतने टुकड़ों में काटता है। मामला श्रद्धा का का हो, उज्जवल चक्रवर्ती का हो या फिर संशय अग्रवाल का कत्ल करने वाला कोई और नहीं खुद अपना था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments