Friday, March 29, 2024
HomeIndian Newsलंबे समय बाद एक्ट्रेस नीतू कपूर कर रहीं है बड़े पर्दे पर...

लंबे समय बाद एक्ट्रेस नीतू कपूर कर रहीं है बड़े पर्दे पर वापसी

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सात साल बाद राज मेहता की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, जुग जुग जियो के जरिए बड़े पर्दे पर अपना कमबैक कर चुकी हैं। फिल्म में नीतू के साथ अभिनेता अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अगले महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म से पहले एक्ट्रेस नीतू कपूर अन्य फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर चुकी हैं। आइए जानते हैं कैसा रहा एक्ट्रेस की पिछली फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड।

साल 2010 में आई इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री नीतू कपूर ने कई साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन हबीब फैसल ने किया है। फिल्म में ऋषि कपूर, नीतू सिंह, अदिति वासुदेव, अर्चित कृष्णा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक मध्यम वर्ग के परिवार के ईर्द- गिर्द घूमती है।

जब तक है जान साल 2012 में रिलीज हुई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन यश चोपड़ा ने और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका नजर आए थे। वहीं, अभिनेत्री नीतू कपूर फिल्म में कटरीना कैफ की मां के किरदार में नजर आई थीं।

साल 2013 में आई फिल्म बेशर्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया था। फिल्म में रणबीर कपूर, पल्लवी शारदा मुख्य भूमिका मे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के माता-पिता नीतू कपूर और ऋषि कपूर के अलावा जावेद जाफरी भी नजर आए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments