Friday, March 29, 2024
HomeIndian Newsआखिर अभिनेत्रियां मां बनने के बाद भी कैसे लगती है सुंदर?

आखिर अभिनेत्रियां मां बनने के बाद भी कैसे लगती है सुंदर?

कई अभिनेत्रियां मां बनने के बाद भी सुंदर लगती है! ज्यादा दिनों की बात नहीं है, जब फिल्मी दुनिया में हीरोइनों को शादी के बाद काम मिलना बंद हो जाता था, लेकिन आजकल की हीरोइनें न सिर्फ शादी बल्कि मम्मी बनने के बाद भी अपना दम दिखा रही हैं। इनमें आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, करीना कपूर और अनुष्का शर्मा शामिल हैं, जो अपने बच्चों के जन्म के बाद भी ग्लैमर की दुनिया में एक्टिव हैं। पहली बार इस फैशन के मेले में पहुंची आलिया के लुक को खूब सराहा गया। इससे पहले आलिया ने जम्मू-कश्मीर में अपनी जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए एक गाना भी शूट किया। इसके बाद वह अगस्त में अपनी पहली हॉलिवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी। आमतौर पर जहां फिल्म इंडस्ट्री में शादी के बाद ही करियर खत्म मान लिया जाता है। वहीं आलिया बीते साल मम्मी बनने के बाद भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। बीते साल 2022 में आलिया ने जहां रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लिए, वहीं नवंबर में वह एक प्यारी से बेटी राहा की मम्मी बनीं। राहा के जन्म से कुछ महीने पहले अगस्त-सितंबर में जहां आलिया अपने हसबैंड रणबीर कपूर के साथ अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ब्रह्मास्त्र के जोरदार प्रमोशनल कैंपेन में हिस्सा ले रही थीं। वहीं नवंबर में बिटिया के जन्म के कुछ महीनों बाद ही वह फिर से एक्टिव हो गईं। बेशक अपने वर्क असाइनमेंट के चलते आलिया को अपनी बेटी राहा के साथ बिताने वाला वक्त बांटना पड़ रहा होगा, लेकिन उन्होंने इस मिथक को दूर कर दिया है कि मम्मी बनने के बाद करियर खत्म हो जाता है।

न सिर्फ आलिया बल्कि पिछले दिनों बॉलिवुड से जाकर हॉलिवुड में अपना सिक्का जमाने वाली ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा भी मम्मी बनने के बाद काफी एक्टिव हैं। अपने हालिया भारत दौरे पर प्रियंका अपनी प्यारी सी बिटिया मालती के साथ पहुंचीं। माना जाता है कि छोटे बच्चों के साथ महिलाएं खुद को सीमित कर लेती हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा फुल फॉर्म में हैं। मालती के जन्म के बाद प्रियंका ने पिछले दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज सिटाडेल का जोरदार प्रमोशन किया। मालती और अपने पति निक जोनस के साथ भारत पहुंचीं प्रियंका ने यहां तमाम इवेंट्स में हिस्सा लिया। वहीं आने वाले दिनों में उनकी कईं इंटरनैशनल फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बेटी के जन्म के बाद भी प्रियंका अपने तमाम फिल्मी असाइनमेंट्स का हिस्सा हैं, लेकिन इस सबके बीच वह अपनी प्यारी सी बिटिया मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिताना हीं भूलती हैं। यही नहीं वह अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए खूबसूरत पलों की फोटोज भी सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।

बॉलिवुड की मिस फैशनेबल के नाम से जानी जाने वाली सोनम कपूर पिछले दिनों एक प्यारे से बेटे वायु की मम्मी बनी हैं। हालांकि बेटे के जन्म के बाद सोनम का पूरा वक्त उसके साथ ही बीत रहा है। अक्सर वह वायु के साथ बिताए पलों की फोटोज अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। बीते दिनों उन्होंने वायु को खिलाते हुए फोटोज शेयर किए थे। भले ही बेटे के जन्म के चलते सोनम कुछ अरसे से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनके फैंस के बीच क्रेज में कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह के दौरान सोनम कपूर को खासतौर पर आमंत्रित किया गया। वहां सोनम ने भारत और यहां की संस्कृति के बारे में सभी मेहमानों को रूबरू कराया। अपने बेटे के जन्म के बाद सोनम फिल्मी पर्दे पर भी वापसी के लिए तैयार हैं। जल्द ही अपनी फिल्म ब्लाइंड प्रिंस के जरिए वह अपने चाहने वालों के बीच पहुंचेंगी। वहीं उनके कुछ दूसरी फिल्मों में भी काम करने की चर्चा है।

करीना कपूर की गिनती ऐसी हीरोइनों में टॉप पर होती है, जिन्होंने शादी और बच्चों की जिम्मेदारियों के बावजूद अपनी प्रफेशनल जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कोताही नहीं बरती। सैफ अली खान से शादी और दो बेटों तैमूर और जहांगीर की मम्मी बनने के बाद भी करीना का फिल्मी सफर जोर-शोर से जारी है। पिछले दिनों आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आईं करीना आने वाले दिनों में फिल्म क्रू में नजर आएंगी। वहीं चर्चा है कि वह अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्मों सिंघम और गोलमाल की अगली फिल्मों का भी हिस्सा होंगी। करीना ने पिछले दिनों कहा था कि वह फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन अब वह 70 फीसदी मम्मी हैं और 30 फीसदी ऐक्ट्रेस हैं। बता दें कि करीना अपनी फैमिली के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताती हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों का भी पूरा ख्याल रखती हैं और उनको अच्छी चीजें भी सिखा रही हैं। बेशक करीना अपने वर्क लाइफ बैलेंस को परफेक्ट तरीके से मैनेज कर रही हैं।

मम्मी बनने के बाद अपनी प्रफेशनल लाइफ में एक्टिव रहने वाली हीरोइनों अनुष्का शर्मा का नाम भी टॉप पर हैं। विराट कोहली से शादी के बाद प्यारी सी बिटिया वामिका की मम्मी बनीं अनुष्का ने कुछ अरसे के लिए फिल्मी पर्दे से दूरी बनाई थी। लेकिन अब वह जोरदार वापसी के लिए तैयार हैं। कई सुपरहिट फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी अनुष्का जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस से ओटीटी पर डेब्यू करेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की इस बायॉपिक को अनुष्का ने अपने प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया है। अपनी प्रफेशनल जिम्मेदारियों के साथ बेटी वामिका के साथ क्वालिटी टाइम बिताने वाली अनुष्का ने दिखा दिया कि मां बनने के बाद भी अपने एक्टिंग करियर को जारी रखने वाली हैं। चर्चा है कि आने वाले दिनों अनुष्का और भी फिल्मों में नजर आ सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments