Friday, March 29, 2024
HomeHealth & Fitnessमां बनने के बाद महिलाएं अपनी डाइट में शामिल करें इन चीजों...

मां बनने के बाद महिलाएं अपनी डाइट में शामिल करें इन चीजों को, सेहत रहेंगी सही

नई दिल्ली। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं शिशु की समुचित विकास के लिए अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देती हैं। हालांकि, डिलीवरी के बाद महिलाएं सेहत के प्रति केयरलेस यानी लापरवाह हो जाती हैं। इससे उनकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो महिलाओं को प्रतिदिन औसतन 2100 कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसके लिए महिलाओं को डिलीवरी के बाद संतुलित आहार लेनी चाहिए। इससे जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।

हल्दी वाला दूध पिएं- दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो कैल्शियम का मुख्य स्त्रोत दूध है। वहीं, हल्दी में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी, के, थियामिन, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन आदि के गुण पाए जाते हैं। डॉक्टर्स हमेशा इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। इसके लिए मां बनने के बाद महिलाओं को रोजाना हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। इससे शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की भी पूर्ति होती है।

चिकन सूप पिएं- शरीर में ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत प्रोटीन है। इसके लिए चिकन सूप का सेवन करें। चिकन, अंडे, दूध आदि चीजों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। चिकन सूप में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। इसके अलावा, ताजे फल और हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें।

खजूर खाएं- हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डिलीवरी होने के बाद महिलाओं में रक्त स्त्राव अधिक होता है। वहीं, मासिक धर्म के दौरान भी रक्त स्त्राव होता है। इससे महिलाओं के शरीर में खून की कमी होने लगती है। इससे एनीमिया रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए महिलाएं खजूर का सेवन कर सकती हैं। खजूर में आयरन, विटामिन-ए, सी, डी, पोटॅशियम और कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में रक्त का उत्सर्जन होता है।

इसके अलावा बहुत सारी चीजें जैसे ड्राईफटूस, दूध, धी, अलग अलग तरह की सब्जियां खाना जरुरी है ताकि सेहत अच्छी रहे। महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए जिससे बच्चे के सेहत और खुद की सेहत दोनों बेहतर रहें।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments