हिजाब विवाद के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonam Kapoor आई सामने, और सरकार से किया सवाल

0
213
sonam-apoor

नई दिल्ली। कर्नाटक के उडुपी जूनियर कॉलेज में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। राजनेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इसमें एक-एक करके कूद पड़े हैं। कंगना रनोट, जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बाद अब सोनम कपूर (Sonam Kapoor ) ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

दरअसल, कर्नाटक के हिजाब विवाद पर अब सोनम कपूर ने सवाल उठाया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की हैं। एक में शख्स ने पगड़ी पहनी है और दूसरी में महिला ने हिजाब। सोनम ने साथ में सवाल किया है, पगड़ी चॉइस हो सकती है तो हिजाब क्यों नहीं? देश में हर मुद्दे पर बोलने वाली सोनम कपूर इस वक्त लंदन में हैं। वहीं से सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज पहुंचा रहीं हैं।

बता दें कि इससे पहले कंगना रनोट, शबाना आजमी और जावेद अख्तर इस मामले पर सोशल मीडिया पर लिख चुके हैं। भारत में हिजाब मामले पर बवाल मचा हुआ है। इस मुद्दे पर बॉलीवुड भी दो हिस्सों बंटता नजर आ रहा है। कुछ का कहना है कि इस देश में क्या पहनना है ये कोई और नहीं बताएगा, तो वहीं कुछ का तर्क है कि स्कूल में क्या पहना जाएगा ये स्कूल ही तय करेगा।

इस विवाद की शुरुआत कर्नाटक के उडुपी जिले के एक सरकारी स्कूल से हुई थी। यहां 6 लड़कियां क्लास में हिजाब पहनकर पहुंची थीं। उनको मना किया गया तो मामले ने तूल पकड़ लिया। कुछ लड़के भगवा अंगौछा पहनकर आ गए। बवाल बढ़ते-बढ़ते प्रदर्शन शुरू हो गया और कर्नाटक के कई हिस्सों तक फैल गई। यह एक कॉलेज में हिंसा के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।