Thursday, March 28, 2024
HomeIndian Newsहिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी  पार्टी अध्यक्ष ने थामा भारतीय जनता पार्टी ...

हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी  पार्टी अध्यक्ष ने थामा भारतीय जनता पार्टी  का दामन

नई दिल्ली. : हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी  को झटका लगा है। आम आदमी पार्टी   के तीन नेताओं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी  का दामन थाम लिया है। इनमेंप्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन सचिव सतीश ठाकुर और ऊना जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर और ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह को अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित आवास उनकी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में देर रात शामिल कराया. बीजेपी के नेता और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में इसे हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और महामंत्री बीजेपी में शामिल होने को हिमाचल प्रदेश में ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है l  अनूप केसरी के भाजपा में शामिल होने पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रात  प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐसे व्यक्ति को पार्टी में जॉइन कराया है, जिसके खिलाफ आम आदमी पार्टी  पार्टी को निरंतर शिकायतें मिल रही थी। केसरी पर महिलाओं से गंदी बातें करने की शिकायतें है, जिसकी पार्टी के पास रिकॉर्डिंग है।

अनुराग ठाकुर का कहना है भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर कार्यकर्ता को यहां पर सम्मान दिया जाता है आने वाले चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी और आम आदमी पार्टी के इन मजबूत कार्यकर्ताओं के आने से उनके पार्टी को और मजबूती मिलेगी। साथ ही उनका कहना है कि जैसे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी वही हाल है इनका अब हिमाचल में भी होगा। अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल के सियासी मंसूबे पर पानी फेरते हुए कहा है, ‘आपकी यूपी में भी सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई, हिमाचल भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति और नेतृत्व में विरोधी भी आस्था जता रहे हैं, क्योंकि उपेक्षा की, उत्पीड़न की, प्रताड़ना की नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ जोड़ने में भरोसा रखते हैं.’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि भाजपा ने यदि काम किया होता तो आज डरने की जरूरत न होती। मुख्यमंत्री  बदलने की नौबत न आती। दूसरी पार्टी के दागियों को पार्टी में लाने की जरूरत न पड़ती। उन्होंने कहा कि  आदमी पार्टी हिमाचल की जनता को ईमानदार सरकार देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments