Holi

नई दिल्ली। Holi 2022: होली आने में कुछ ही टाइम बाकी है और लोगों पर होली का रंग चढ़ चुका है। अब होली है तो जश्न तो होना ही है। होली में जहां हर तरफ रंग गुलाल उड़ता नजर आता है तो वहीं बिना धूम धड़ाके के होली के रंग फीके लगते हैं। हिंदी सिनेमा में भी हमेशा से ही होली के रंगों को बखूबी पर्दे पर दिखाया है। बॉलीवुड में होली पर कई ऐसे गाने बने हैं जो होली के जश्न में चार चांद लगा देते हैं।

Holi 2022: What is the Holi festival, when is Holi 2022, and the story of  Holi | The Scotsman

किसी को नए गाने पसंद होते हैं तो वहीं किसी को पुराने ऐसे में होली के माहौल में कोई परेशानी हो इसलिए पहले से ही होली के गानों की प्ले लिस्ट बनाकर रख लेनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही होली सॉन्ग जो सबको पसंद आते हैं।

1-‘अंग से अंग लगाना’ रंग लगाना-
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘डर’ का गाना अंग से अंग लगाना होली का सुपरहिट सॉन्ग है। इस गाने में अनुपम खेर, तन्वी आजमी, सनी देओल और जूही चावला जैसे कलाकार हैं। चाहें नई जेनरेशन हो या पुरानी ये गाना बजने के बाद लोग खुद को डांस करने से रोक नहीं पाते हैं।

2- होली खेले रघुवीरा-
बागवान फिल्म का गाना होली खेले रघुवीरा भी हिट होली सॉन्ग है। जो हर जनरेशन के बीच पॉपुलर है। इस गाने में अमिताभ बच्चन की धमाकेदार आवाज होली के मजे को दोगुना कर देती है।

3- रंग बरसे भीगे चुनर वाली-
अमिताभ बच्चन और रेखा का गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ होली का एवरग्रीन गाना है। हर बार होली के जश्न में ये गाना जरूर बजाया जाता है। इस गाने पर लोग मस्ती में झूम कर नाचते हैं। रंग बरसे गाने के बिना होली का जश्न कुछ अधूरा सा लगता है।

4- डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली उफ ये होली-
अक्षय कुमार और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का गाना उफ्फ ये होली हाय ये होली एक लव रोमांटिक सॉन्ग है। ये रिमिक्स सॉन्ग प्ले लिस्ट में होना ही चाहिए। नई जनरेशन को ये काफी पसंद आता है।

5- ‘बलम पिचकारी’-
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का गाना ‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी’ होली के हिट सॉन्ग में से एक है। इस गाने को आज की युवा जनरेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आपको भी होली के लिए इस गाने को अपनी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।