Friday, March 29, 2024
HomeArt & Fashionपरफ्यूम की महक को लंबे समय तक चलाना है, तो लगाए शरीर...

परफ्यूम की महक को लंबे समय तक चलाना है, तो लगाए शरीर के इन अंगों पर!

इस समय यूथ की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह है कि वह जितना भी परफ्यूम लगाते हैं वह सब एक समय के बाद उड़ जाता है, और उनके शरीर से दोबारा बदबू आने लग जाती है! घर से निकलते वक्त हर कोई खुद को तरोताजा और महकता हुआ रखने के लिए परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करता ही है। खासतौर पर इस गर्मी में, लेकिन बहुत सारे लोगों की समस्या होती है कि उनका परफ्यूम लंबे समय तक नहीं टिकता। अगर आप अच्छे से अच्छे और तेज महक की परफ्यूम की महक के उड़ जाने से परेशान रहते हैं। तो जरूरी है ये जानना कि इन्हें शरीर के किन हिस्सों पर लगाएं। क्योंकि कई बार परफ्यूम के देर तक ना टिकने की वजह उसे गलत तरीके से लगाना होता है।

परफ्यूम शरीर पर इस तरह से लगा हो कि उसे बार-बार ना लगाना पड़े। क्योंकि कई बार हम ऐसी जगह पर होते हैं। जहां परफ्यूम का इस्तेमाल बार-बार नहीं कर सकते। इसलिए लॉन्ग लास्टिंग परफ्यूम बेटर होगा। तो चलिए जानें कि परफ्यूम के लंबे समय तक टिके रहने का क्या है राज।

सुबह के समय नहाने के बाद बॉडी को पूरी तरह से सुखाकर परफ्यूम को लगाने से परफ्यूम ज्यादा देर तक टिकी रहती है। हालांकि परफ्यूम लगाने से पहले बॉडी को अच्छी तरीके से मॉइश्चराइज करना ना भूलें। मॉइश्चराइजर लगाने से परफ्यूम की सुंगध और बेहतरीन आती है। परफ्यूम को लंबे समय तक टिकाना है तो हमेशा कपड़ों को बॉडी से दूर रखें। क्योंकि कपड़े पर परफ्यूम डालने से थोड़ी ही देर में महक चली जाती है।

परफ्यूम को लंबे समय तक टिकाना है तो जरूरी है कि इसे शरीर के सही हिस्सों पर लगाएं। जिन जगहों पर हीट उत्पन्न होती हैं। वहां परफ्यूम लगाने से वो ज्यादातर देर तक टिका रहता है। अगर आप कलाईयों पर परफ्यूम लगाना पसंद करते हैं तो इसे रगड़ें नहीं। ऐसा करने से उसकी महक उड़ जाती है।

वहीं कलाईयों से ज्यादा देर तक महक टिकी रहती है कोहनी के अंदरूनी हिस्से में। क्योंकि इस हिस्से पर हीट उत्पन्न होती है। वहीं कान की पीछे भी परफ्यूम लगाने से ये ज्यादा देर तक टिकी रहती है। शरीर का एक हिस्सा और है जहां लगाने से परफ्यूम ज्यादा देर तक टिकती है। वो है नाभि, इस हिस्से पर भी परफ्यूम टिकी रहती है। 

परफ्यूम लगाना पुरूषों और महिलाओं दोनों को बेहद पसंद होता है। इससे शरीर की अनचाही बदबू दूर हो जाती है और एक सुगंधित महक आने लगती है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि आखिर परफ्यूम शरीर के किस-किस हिस्से पर लगाना चाहिए। कई पुरूषों और महिलाओं को ऐसा लगता है कि परफ्यूम सिर्फ कपड़ों पर ही लगाया जाता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

लोअर जॉ: इस जगह परफ्यूम लगाना आपको लंबे समय तक खूशबूदार रखने में मदद करेगा।

गर्दन: गर्दन पर परफ्यूम लगाना भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प होता है।

कंधा: इस जगह पर ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता है कि परफ्यूम लगाई जाती है।

छाती: कपड़ों के साथ-साथ आप छाती पर भी परफ्यूम लगा सकते हैं। इससे आपके शरीर की बदबू कम होती है।

कोहनी के नीचे: कोहनी के नीचे भी आप परफ्यूम लगा सकते हैं। इससे आपके शरीर की खूशबू बनीं रहेगी।

कान के पीछे: महिलाएं कान के पीछे परफ्यूम लगाती हैं। इससे अच्छी खूशबू आती है। लेकिन कई महिलाएं इस बारे में नहीं जानती हैं।

गर्दन: गर्दन पर परफ्यूम लगाने से भी खूशबू लंबे समय तक टीकी रहती है।

कंधा: इस जगह पर ज्यादातर महिलाओं को पता नहीं होता है कि परफ्यूम लगाई जाती है। यहां पर परफ्यूम लगाने से कपड़ों में परफ्यूम बनीं रहती है।

सकत हैं। इससे आपके शरीर की बदबू कम होती है और पसीना भी कम आता है।

कोहनी के नीचे: कोहनी के नीचे परफ्यूम लगाने से पूरे शरीर में खूशबू बनी रहती है।

नाभी के ऊपर: कई महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती है। लेकिन यहां परफ्यूम लगाना बेहद सही होता है।

कलाई: कलाई पर परफ्यूम लगाने से आपको फ्रेश महसूस होगा।कान के पीछे का हिस्सा काफी ऑइली होता है। ऑइल के कारण यहां परफ्यूम लगाने से इसका असर देर तक रहता है। साथ ही इसका साइकॉलोजिकल इफेक्ट भी होता है। जब आप किसी से गले मिलते हैं, तो वह इस खुशबू के जरिए तुरंत ही आपसे एक बॉन्ड महसूस करता है।

घुंटनों के पीछे

पल्स पॉइंट थ्योरी यहां भी लागू होती है। इसलिए घुटनों के पीछे परफ्यूम लगाकर देर तक इसे महसूस किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments