Saturday, April 20, 2024
HomeIndian Newsजुलाई में घूमने का मना रहे हैं प्लान, तो ये जगह हैं...

जुलाई में घूमने का मना रहे हैं प्लान, तो ये जगह हैं बेस्ट

नई दिल्ली। मानसून आने से देश में जगह जगह पर तेज बारिश होना शुरू हो गई है। अगर ऐसे मौसम में आप घूमने का सोच रहे हैं तो आपको जगह का चयन सोच समझकर करना होगा। जुलाई में कोई छुट्टी नहीं है, इसलिए आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। दो से तीन दिन की ट्रिप में ऐसी जगह जाएं, जहां मानसून में घूमने का मजा दोगुना हो जाए।

अगर आपको घूमना फिरना पसंद है तो सुरक्षित रहकर किन बातों का ध

1.राजस्थान का जैसलमेर- जुलाई में मानसून के दौरान राजस्थान के सफर पर जा सकते हैं। बारिश के बीच रेतीले रेगिस्तान का मजा दोगुना हो जाएगा। जैसलमेर में कई सारे ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं, जहां आप इस मौसम में घूमने जा सकते हैं। जैसलमेर में सोनार किला, पटवा की हवेली, गड़ीसर लेक, बड़ा बाग, तनोट माता मंदिर और लोद्रवा जैन मंदिर को आप घूम सकते हैं।

2.महाराष्ट्र का महाबलेश्वर- महाराष्ट्र के खूबसूरत हिल स्टेशन महाबलेश्वर में आप जुलाई के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। बारिश के कारण यहां का नजारा बादलों से घिरा, सोंधी खुशबू और हल्की बौछारों से अधिक हरा भरा और रोमांटिक लगता है। कुछ एडवेंचर एक्टिविटी जैसे ट्रैकिंग आदि करके आप छुट्टियों को मजा दोगुना कर सकते हैं।

3.केरल का मुन्नार- बारिश के मौसम में केरल में स्थित मुन्नार की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। मानसून में मुन्नार घूमना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यह केरल का सुंदर हिल स्टेशन है, जहां मानसून में कई पर्यटक आते हैं। मुन्नार में आप ट्रैकिंग ट्रेल्स, चाय के बागानों का लुत्फ ले सकते हैं। मुन्नार जाने के लिए अलुना और एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन सबसे पास है।

4. कर्नाटक का कुर्ग- जुलाई में आप कर्नाटक के कुर्ग को घूमने भी जा सकते हैं। यह अधिकतर कपल्स का भारत में पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन है। बारिश के बीच यहां के झरने अधिक मनमोहक हो जाते हैं। इसके अलावा झीलों में पानी उफान पर होता है। कॉफी के बागान को देखने के साथ ही आप ट्रेकिंग, घुड़सवारी का मजा भी ले सकते हैं। बैंगलोर से कुर्ग पहुंचने में पांच घंटे लगते हैं। वहीं मैसूर एयरपोर्ट से कुर्ग के करीब है।

तो ये हैं वो खास जगह जो ही आपको इस मौसम में घूमने के लिए बेहतर अनुभव देगी और आपको मजा भी आएगा। फिल देर किस बात की है, आज ही बनाए प्लान और ले मजा इन जगहों का।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments