वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए आज क्या कहते हैं आज आपके सितारे |
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज दी कुछ खर्चे लेकर आएगा। बढ़ते खर्च को लेकर परेशानी बनी रहेगी इससे बचने के लिए कोई बचत प्लान को लेकर चले। वही शारीरिक कष्ट में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है स्वास्थ को लेकर सावधान रहे। अपने पिता को अपनी परेशानी बताने से परेशानी का हल मिलेगा। व्यवसाय को लेकर भी सावधान रहे। कोई भी व्यवसायिक फैसला लेते हुए केवल खास व्यक्ति पर भरोसा करे अंजाम व्यक्ति पर भरोसा नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ संबंधी कोई भी चोटी बड़ी परेशानी पर तुरंत डॉक्टर से सलाह ले।
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज कार्यलय के काम को लेकर दबाव में रहेंगे, यदि काम अधिक है तो उसे सूझ बूझ के साथ निपटाने का प्रयास करे जिससे आपकी परेशानी कम होगी। वही वृषभ राशि के जातक जो व्यापारी है उन व्यापारियों को विदेशी कंपनियों से अच्छा खबर मिल सकता है। जो ऑफर के नियम को या अच्छे ऑफर को लेकर हो सकती है। वही वृषभ राशि के युवा वर्ग साहस और पराक्रम के बल पर अच्छा निर्णय लेंने में सफल होगें और निर्णय अच्छा होगा तो उसे पूरा भी कर सकेंगे। निवेश का भी फायदा मिलेगा। वहीं स्वास्थ को लेकर पीठ मे परेशानी हो सकती है,इसको लेकर सावधान रहने की जरूरत है। पुराने दोस्तों पर विश्वास बना कर रखें, दोनों के बीच तालमेल रखना जरूरी है।
मिथुन राशि वाले जातक को आज दोस्तो से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। वहीं इन जातकों को किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा अगर आज ऐसा होता है तो इसका नुकसान भी हो सकता है।जरूरतमंद लोगों की मदद करे जो आपके दिन को बहुत अच्छा फल मिलने के आसार है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
कर्क राशि वाले जातक को आज आपका दिन सामान्य रहेगा। वहीं कारोबार में फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा। किसी विशेष कार्य में आपको अन्य लोगों से हर संभव मदद मिलेगी।
सिंह राशि वाले जातक को आज उनका खुशमिज्जा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा। वही बात अगर नौकरीपेशा वालें लोगों के लिए दिन भी अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी योजना के तहत काम कर रहे हैं तो आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल हो सकते हैं। आप अपने काम में चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर भी आप अच्छे काम से जुड़ेंगे। जिससे आपके मनोबलल में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिल सकती हैं।
कन्या राशि वाले जातक को आज आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। वहीं कन्या राशि के जातकों के लिए तरक्की के कई अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती हैं। आपके अच्छे व्यापार से मुनाफा होने की संभावना है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार बन रहा है।
तुला राशि वाले जातक को आज आप माता-पिता के साथ मंदिर के दर्शन के लिए जायेंगे। परिवार का माहौल भी खुशनुमा बन रहेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आप अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
वृश्चिक राशि वाले जातक को आज जो व्यवसाय से जुड़े हुए है उनको आज धन लाभ होने की उम्मीद है। वहीं उनकी ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना होगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो आज नुकसान झेलना पड़ सकता है।
धनु राशि वाले जातक को आज उनके बच्चो से कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं । वही जो जातक दार्शनिक है उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा जिससे दिन काफी अच्छा रहेगा। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से भी मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि वाले जातक को आज कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे, वहीं दोस्तो के साथ बाहर जाने पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे।
कुंभ राशि वाले जातकों को आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।
मीन राशि वाले जातक को आज मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनाने की संभावना बनी हुई हैं। वहीं आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रो किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से समाधान हो जायेगा। वही व्यापारियो को व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी जिससे सम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा।