Friday, March 29, 2024
HomeGlobal NewsNATO Membership के लिए आगे बढ़े फि‍नलैंड और स्‍वीडन : रूस ने...

NATO Membership के लिए आगे बढ़े फि‍नलैंड और स्‍वीडन : रूस ने धमकाया

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने की घोषणा की है। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सन्ना मारिन और राष्ट्रपति सौली नीनिस्टो ने गुरुवार को कहा कि नाटो की सदस्यता के लिए जल्द ही आवेदन दाखिल करेंगे। इस पर रूस भड़क गया है।

रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेश्कोव ने कहा कि अगर फिनलैंड नाटो में शामिल होता है तो उसे अंजाम भुगतना होगा। फिनलैंड के कदम से यूरोप में स्थिरता और सुरक्षा में मदद नहीं मिलेगी। रूस की फिनलैंड के साथ 1340 किमी सीमा लगती है। इस बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के कदम का स्वागत किया है।

रूस-यूक्रेन जंग के प्रमुख अपडेट्स

  • जापान 20 मई के बाद रूस को हाई-टेक सामान नहीं देगा। ​​​​​​
  • इमैनुएल मैक्रों का कहना है कि फ्रांस नाटो में फिनलैंड का सदस्यता का समर्थन करेगा।
  • रूस ने लुहांस्क के सेवेरोदोनेट्स्क में पिछले 24 घंटे में 9 बार हवाई हमले किए हैं।
  • यूक्रेन ने मारियुपोल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एलन मस्क से मदद मांगी है।

भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग से बनाई दूरी

दूसरी तरफ बीते दिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में यूक्रेन के मानवीय संकट को लेकर वोटिंग की गई। 47 में से 33 देशों ने रूस के खिलाफ वोट दिया। जबकि भारत और पाकिस्तान समेत 12 लोगों ने वोटिंग परहेज किया। वहीं, चीन और इरीट्रिया रूस के सपोर्ट में वोट दिया।

युद्ध के बीच पुतिन ने टॉप कमांडर को हटाया

यूक्रेन का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बीच युद्ध में ही टॉप कमांडर जनरल वालेरी गेरासिमोव को सस्पेंड कर दिया है। जबकि कई अन्य टॉप अधिकारियों को या तो बर्खास्त कर दिया गया है या फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

रूसी हमले में अब 570 हेल्थ सेंटर और 101 स्कूल तबाह

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन के 570 हेल्थ सेंटर्स और 101 हॉस्पिटल को तबाह कर दिया है। वहीं, यूक्रेन के ऑपरेशनल टैक्टिकल ग्रुप का कहना है कि बीते रोज उन्होंने देश के पूर्वी हिस्से में 180 रूसी सैनिकों को ढेर कर दिया।

रूस और चीन में कोयला इंपोर्ट 49% बढ़ा

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जहां दुनिया भर के देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। वहीं, अप्रैल में चीन का रूस के साथ कोयला इंपोर्ट 49% बढ़ गया है। पश्चिमी देशों पर निर्भरता कम करने के लिए रूस पूर्व में नए मार्केट तलाश कर रहा है।

स्वीडन-फिनलैंड की मदद को आगे आया ब्रिटेन

ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने रूसी हमले की स्थिति में स्वीडन और फिनलैंड को मदद देने का प्रस्ताव रखा है। जॉनसन का कहना है कि ब्रिटेन, स्वीडन को नाटो की सदस्यता देने के पक्ष में है। इस मुद्दे पर वोटिंग में वह समर्थन देगा।

  • फिनलैंड ने नाटो की सदस्यता लेने का अब पूरी तरह मन बना लिया है। सोमवार (16 मई) को फिनलैंड नाटो की सदस्यता के लिए अप्लाय करेगा।
  • एक यूक्रेनी कमांडर ने ट्वीट कर मारियुपोल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए टेस्ला के CEO एलन मस्क से मदद मांगी है।
  • फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, यूरोपियन यूनियन रूस पर ऊर्जा निर्भरता कम करने के लिए 195 अरब डॉलर खर्च कर सकता है।
  • यूक्रेनी सेना ने बीते रोज डोनबास रीजन में रूस के 8 टैंक, 6 बख्तरबंद वाहन और 1 एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम को तबाह कर दिया।

रूसी ने खार्किव में एक अनाज गोदाम पर मिसाइल अटैक किया, इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई।

नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) में शामिल होने के लिए स्वीडन सरकार अगले सप्ताह आवेदन कर सकती है। जबकि फिनलैंड की सरकार ने साफ कर दिया है कि वह बहुत जल्द नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन करेगी। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है।

फिनलैंड के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कहा कि उनके देश को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से उत्पन्न खतरे के कारण बिना देरी नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने के लिए आवेदन करना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार स्वीडन की संसद देश की सुरक्षा की स्थिति पर सोमवार (16 मई) को चर्चा करेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मैग्डालेना एंडरसन कैबिनेट की बैठक में नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन करने का फैसला ले सकती हैं।

उधर, प्रतिक्रिया में रूस ने कहा है कि फिनलैंड की नाटो में शामिल होने की कोशिश निश्चित रूप से रूस के लिए खतरनाक है। नाटो के विस्तार से यूरोप और विश्व में अस्थिरता बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments