नई दिल्ली। अभिनेता शाहरुख खान एक वीडियो सामने आया है जो उनके चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस क्लिप में किंग खान अपने ही गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
यह वीडियो करण जौहर की पार्टी का है। हाल ही में करण ने अपने 50वें जन्मदिन पर शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। पार्टी में शाहरुख खान भी पहुंचे थे। यहां एक्टर अपने ही गाने कोई मिल गया पर जमकर डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
वीडियो में वह कई लोगों के साथ डांस स्टेप्स करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि यह करण जौहर की पहली फिल्म कुछ कुछ होता है का गाना है। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे। खैर इस पार्टी की बात करें तो सोशल मीडिया पर फोटोज से कई सारे वीडियो सामने आ रहे हैं, जाहिर है बॉलीवुड की सबसे शानदार पार्टीओं में एक रही हैं।
काम की बात करें तो शाहरुख फिल्म जीरो के बाद लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। जीरो के फ्लॉप होने के बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। लंबे ब्रेक के बाद वह जल्द ही फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।