Tuesday, December 5, 2023
HomeIndian Newsसिंगर हनी सिंह फिर से फंसे विवादों में, पुलिस में दर्ज हुआ...

सिंगर हनी सिंह फिर से फंसे विवादों में, पुलिस में दर्ज हुआ केस

नई दिल्ली। रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ हाल ही में दिल्ली के एक क्लब में कुछ लोगों ने हाथापाई की, जिसके बाद अब उन्होंने FIR दर्ज करवाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये पूरा मामला 26-27 मार्च की रात का है। हनी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि दिल्ली के एक क्लब में जब वो अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे तभी उनके शो के दौरान 5-6 लोग वहां पर जबर्दस्ती घुस गए थे।

वो हनी सिंह और आर्टिस्ट को स्टेज पर जाकर धमकाने लगे। भरे शो में उन्होंने बीयर की बोतलें दिखाईं और आर्टिस्ट्स के साथ धक्का-मुक्की भी की। मामला बिगड़ता देख हनी सिंह को शो बीच में ही बंद करना पड़ा।

इस पूरे मामले में हनी सिंह की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक हनी ने जो FIR दर्ज करवाई है उसमें लिखा है, ‘चेक शर्ट में एक व्यक्ति ने मेरा (हनी सिंह) हाथ पकड़ा और मुझे आगे की ओर खींचने लगा। मैं इससे बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो आदमी मुझे धमकाता रहा। मैंने ये भी देखा कि उसके पास हथियार था।

वहीं लाल शर्ट में एक अन्य आरोपी व्यक्ति वीडियो बना रहा था और कह रहा था, ‘भगा दिया हनी सिंह को’।” इस केस में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी मदद से मामले की छान बीन कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह दिल्ली साउथ एक्सटेंशन-2 के स्कोल क्लब में परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। इस घटना में हनी सिंह के सहयोगी ह्रदेश सिंह ने केस दर्ज करवाया है। जिसमें बताया गया है कि 26-27 मार्च की उस रात को कैसे कुछ लोग स्टेज पर चढ़ गए और सिंगर के साथ-साथ बाकी कलाकारों के संग हाथापाई करने लगे। उन लोगों ने स्टेज से ही बियर की बोतलें दिखाईं और शो को भी रोक दिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments