Thursday, March 28, 2024
HomeIndian Newsकांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी यात्रा में हुई...

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी यात्रा में हुई शामिल …..

कांग्रेस की तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अभी कर्नाटक में चल रही यात्रा में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जुड़ गई हैं। गुरुवार को कर्नाटक के मांड्या में सोनिया गांधी यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। वह पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा,‘यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी’ राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी को भी सड़क पर उतरते देख कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त जोश है। लंबे समय बाद सोनिया गांधी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। करीब 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। हालांकि कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया फिर से पैदल यात्रा में शामिल हो गईं। सोनिया एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं। अभी सोनिया का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद से ही सोनिया गांधी के शामिल होने को लेकर सवाल किया जा रहा था, जो लगभग इस यात्रा के एक महीने होने पूरे होने पर शामिल हुई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का कहना है कि विजयादशमी के बाद कर्नाटक में विजय होगी। हमें गर्व है कि सोनिया गांधी कर्नाटक की सड़कों पर घूमने आई हैं। हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं और बीजेपी अपनी दुकान बंद करने की राह पर है

कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है। जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है। भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी दक्षिण भारत की सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा है। इमरजेंसी की बाद जब इंदिरा गांधी की सरकार चली गई थी तो 1980 में जब उन्हें एक सुरक्षित लोकसभा सीट की जरूरत थीं। ऐसे में उन्होंने कर्नाटक के चिकमंगलूर से चुनाव लड़ा था। इंदिरा गांधी ने आंध्रप्रदेश के मेंडक और UP के राय बरेली से नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने राय बरेली की सीट छोड़ दी। दशहरा के कारण दो दिन के ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू हुई है। सोनिया गांधी सोमवार को मैसूर पहुंचीं थीं और विजयादशमी के मौके पर बुधवार को एच डी कोटे विधानसभा क्षेत्र के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी आने वाले दिनों में मैसूर पहुंचेंगी और शुक्रवार को यात्रा में शामिल होंगी। इस दौरान कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा है कि विजयादशमी के बाद कर्नाटक में हमारी विजय हो रही है| सोनिया गांधी के कर्नाटक में आने और यहां की सड़कों पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर हमें गर्व है |हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं और बीजेपी की दुकान बंद होने की ओर है| राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है| यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा|

सोनिया गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि “भाजपा निर्मित महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और देश को तोड़ने का जो काम चल रहा है उसके खिलाफ सोनिया गांधी आज खुद जंग का एलान करेंगी। राहुल गांधी सिद्धांत और इस देश के गरीब, नौजवानों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। लगभग 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल गांधी ने अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वापस कार में भेज दिया। दरअसल सोनिया गांधी एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं। बताया जा रहा है कि अभी सोनिया का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है, इसलिए वह कुछ देर के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं। कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments