Thursday, April 25, 2024
HomeIndian Newsयें हैं भारत की पांच खुबसूरत झीलें, कोशिश करें इनको देखने आप...

यें हैं भारत की पांच खुबसूरत झीलें, कोशिश करें इनको देखने आप जरुर जाएं

नई दिल्ली। भारत की प्राकृतिक सुंदरता देश विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के पहाड़, हरियाली, नदियां, झरने और झील किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगती। ऐसे में अगर आप टीवी में दिखने वाली किसी खूबसूरत जगह को देखना चाहते हैं तो यह बिल्कुल न सोचें कि वह जगह विदेशों में ही देखने को मिल सकती है।

भारत भ्रमण पर निकले और यहां आपको एक से बढ़कर एक सुंदरता का अद्भुत नमूना मिलेगा। किसी खूबसूरत जगह पर शांत एहसास को महसूस करना चाहते हैं तो भारत में स्थित झीलों का लुत्फ उठा सकते हैं। वैसे तो भारत में कई झीलें हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन यहां आपको भारत की पांच सबसे खूबसूरत झीलों के बारे में बताया जा रहा है। इस बार यात्रा का प्लान बनाएं तो इन झीलों को घूमना न भूलें।

भारत की खूबसूरत झीलें - Beautiful Lakes Of India in Hindi - Holidayrider.Com

1. डल झील- भारत की झीलों का नाम आता है तो सबसे पहले डल झील का नाम याद आता है। भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को घूमने निकलेंगे तो आपको पता चलेगा कि आखिर इसे स्वर्ग क्यों कहते हैं। प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन कश्मीर में डल झील मौजूद है, जिसकी अनोखी और अद्भुत खूबसूरती देख हर कोई मग्न मुग्ध हो जाता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए डल झील की सैर बेहतरीन विकल्प है।

2.चिल्का झील- ओडिशा में स्थित चिल्का लेक भी बहुत ही खूबसूरत झील है। चिल्का झील को भारत के सबसे बड़े तटीय झीलों में से एक माना जाता है। झीम की सैर करते समय आपको डॉल्फिन देखने को मिल सकती है। थोड़ा आगे जाएंगे तो झील का संगम देखने को मिलता है, जहां पानी के रंग में बदलाव देख पाएंगे।

3.लोकटक झील- मणिपुर में लोकटक झील स्थित है। लोकटक झील को फ्रेश वाटर लेक के नाम से भी जाना जाता है। इस झील की खूबसूरती आपके सारे तनाव को कम कर सकती है। झील में सैर करने से मन शांत महसूस कर सकता है।

4.सोन बील झील- असम में सोन बील नाम की एक खूबसूरत झील मौजूद है। इसे वेटलैंड भी कहते हैं। करीमगंज स्थित इस झील को आप गर्मियों के मौसम में घूमने जा सकते हैं। यहां झील के कुछ हिस्से में सर्दियों के दौरान खेती भी होती है।

5.वूलर झील, जम्मू और कश्मीर- कश्मीर में वूलर झील भी स्थित है। इसे सबसे सुंदर झील कह सकते हैं। यह देश की सबसे ज्यादा ताजे पानी की झीलों में से एक है। इतना ही नहीं वूलर झील को एशिया में मीठे पानी की सबसे लंबी झील भी माना जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments