Thursday, April 25, 2024
HomeGlobal Summit & Awardsउत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा यूपी ग्लोबल...

उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

राम और कृष्ण की भूमि उत्तर प्रदेश भारत के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता आया है और आगे भी इस कर्तव्य का पालन करता रहेगा l कभी जनसंख्या और मंदिर मस्जिद विवाद को लेकर खबरों में रहने वाला प्रदेश आज विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है l आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2023 का आयोजन किया गया l इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार और उत्तर प्रदेश के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) श्री असीम अरुण के साथ अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेl

 इसमें कोई संदेह नहीं कि जब से उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी जी के सरकार आई है , तब से प्रदेश में सुरक्षा, शिक्षा और समाज के हित में अनेक कार्य हुए हैं l आज उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला प्रदेश होने के साथ -साथ देश के आर्थिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।अपने आकार के साथ-साथ इसकी विविधतापूर्ण जनसंख्या, रणनीतिक स्थान, प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता, बढ़ते हुए औद्योगिक विकास की नीतियों के कारण देश के आर्थिक विकास में नये ग्रोथ इंजन के रूप में प्रतिभाग कर रहा है। यहाँ पर एक्सप्रेस-वे का फैलता जाल, उत्तर और मध्य भारत को जोड़ने वाले विभिन्न मार्ग, नॉर्थ साउथ कोरिडोर और डेडीकेटेड फ्रंट कोरिडोर कुछ ऐसी विशेषताएं हैं, जो उद्यमियों को अनायास ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। राज्य की बेहतरीन कानून व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता, उद्यमियों की निवेश से सम्बंधित समस्त समस्याओं के समाधान हेतु एकल खिड़की का प्रावधान निवेशकों को वहाँ पर निवेश करने हेतु प्रोत्साहित करता है।

उत्तर प्रदेश अपनी धनाढ्य प्राकृतिक सम्पदा, जल की पर्याप्त उपलब्धता, खनिज और वनों की प्रचुरता के कारण कृषि एवं विनिर्माण हेतु निवेश आकर्षित करने का मुख्य केन्द्र बिन्दु है। विनिर्माण क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास हो रहा है, जिससे विभिन्न प्रकार के उद्योग जिनमें वस्त्र उद्योग, चमड़ा उद्योग, खाद्य सम्वर्धन उद्योग के साथ-साथ तकनीक एवं सॉफ्टवेयर उद्योग भी महत्वपूर्ण है। प्रदेश में कुशल एवं पारिश्रमिकों की उपलब्धता भी उद्योगपतियों को प्रदेश में उद्योग धंधे स्थापित करने हेतु प्रेरित कर रही है। जिससे प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों द्वारा अपने संस्थान स्थापित किये जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा समुचे देश के विकास यात्रा को मजबूती के साथ मार्ग प्रशस्त करेगा ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments