Tuesday, April 16, 2024
HomeIndian Newsमहाराष्ट्र विधानसभा में क्या बोले फडणवीस?

महाराष्ट्र विधानसभा में क्या बोले फडणवीस?

महाराष्ट्र विधानसभा की शुरुआत हो चुकी है! महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से चल रहा सियासी ड्रामा धीरे-धीरे शांत हो रहा है। नई सरकार का गठन हो चुका है। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं। इस बीच विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। पहले ध्वनिमत से बहुमत पर फैसला होना था। हालांकि, विपक्ष ने इस पर एतराज जताया। इसके बाद मतदान के जरिए कार्यवाई शुरू की गई। शिंदे के पक्ष में 164 वोट पड़े, उन्होंने विश्वास मत हासिल कर लिया है।

विधानसभा में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र पणडवीस ने कहा कि ये सरकार ईडी की मदद से बनी है। इसमें E मतलब Eknath Shinde और D मतलब Devendra Fadnavis है।आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना के कई विधायक विश्वास मत के बाद सदन से चले गए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही के दौरान एकनाथ शिंदे के खिलाफ 99 वोट पड़े हैं। वहीं शिंदे के समर्थन में 164 वोट पड़े। वहीं देरी से आने के कारण पांच विधायक वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सके। बहुमत परीक्षण की कार्यवाही के बीच एकनाथ शिंदे के पक्ष में 164 वोट पड़े हैं। उन्होंने बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि, इसका औपचारिक एलान होना बाकी है। वहीं विपक्ष की ओर से मतदान शुरू हो गया है। विधानसभा में बहुमत परीक्षण पर मतदान की कार्यवाही जारी है। इस बीच शिवसेना के नए बागी विधायक संतोष बांगड ने शिंदे के समर्थन में वोट किया है। बांगड कल तक उद्धव गुट की तरफ थे। अब शिवसेना के बागी विधायकों की संख्या 40 हो गई है। शिंदे व उद्धव गुट के बीच व्हिप विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शिवसेना की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर की तरफ से एकनाथ शिंदे गुट की ओर से जारी व्हिप को मान्यता देने का मामला उठाया। उन्होंने कहा, स्पीकर को यह अधिकारी नहीं है, क्योंकि पार्टी अभी भी उद्धव गुट की है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर भी 11 जुलाई को सुनवाई करेगा।

विधानसभा में शिंदे पक्ष के विधायकों ने वोटिंग शुरू कर दी है। शिंदे व उद्धव गुट के विधायक अलग-अलग बैठे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत परीक्षण की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। दोनों गुट के विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं। हालांकि, आदित्य ठाकरे कुछ देर से विधानसभा पहुंचे।

महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत परीक्षण की कार्यवाही शुरू हो गई है। पहले ध्वनिमत के जरिए बहुमत परीक्षण होना था। हालांकि, विपक्ष के एतराज के बाद अब वोटिंग के जरिए फ्लोर टेस्ट होगा। महाराष्ट्र में बहुमत परीक्षण से पहले उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव गुट का एक और विधायक शिंदे गुट में शामिल हो गया है। दरअसल, शिवसेना विधायक संतोष बांगड की तस्वीरें एकनाथ शिंदे व उनके गुट के विधायकों के साथ सामने आई हैं। संतोष बांगड आज सुबह होटल से शिंदे गुट के विधायकों के साथ निकले थे और उनके साथ विधानसभा पहुंचे।

फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे को एक और झटका लग सकता है। खबर है कि उनका एक और विधायक शिंदे गुट का दामन थाम सकता है। पहले ही 39 विधायक बगावत कर चुके हैं। सत्ता से बाहर होने के बाद उद्धव गुट ने एनसीपी नेता व राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को नेता विपक्ष चुना है।

महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक और फ्लोर टेस्ट से पहले संजय राउत ने एक बार फिर बागी विधायकों व भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, राजनीति में पैसा ही सबकुछ नहीं होता। पार्टी को कमजोर करने की साजिश रची गई, बदले की भावना से पार्टी को तोड़ा गया। उन्होंने कहा विधायकों का जाना अस्थाई है। वे विधायक शिवसेना में शेर थे, अब लोगों के बीच भी नहीं जा सकते हैं। उनको इतनी सुरक्षा दी गई है, जितनी कसाब को भी नहीं मिली थी। आखिर वे किससे डरते हैं?महाराष्ट्र की नई शिंदे सरकार का असल इम्तेहान अभी बाकी है। आज 11 बजे से विधानसभा में एकनाथ शिंदे सरकार को बहुमत साबित करना होगा। जानकारी के मुताबिक, थोड़ी देर में शिंदे गुट के विधायक विधानसभा पहुंचेंगे।

एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार के महत्वपूर्ण विश्वास मत से एक दिन पहले उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा। रविवार रात महाराष्ट्र विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष ने शिवसेना विधायक अजय चौधरी को विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया। स्पीकर राहुल नार्वेकर के कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र ने शिंदे को शिवसेना के विधायक दल के नेता के रूप में बहाल किया गया और ठाकरे गुट से संबंधित सुनील प्रभु को हटाकर शिंदे खेमे से भरत गोगावाले को शिवसेना के मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments