Friday, March 29, 2024
HomeGlobal Newsपुर्तगाल की हेल्थ मिनिस्टर मार्टा टेमिडो ने क्यों दिया इस्तीफा, जानिए...

पुर्तगाल की हेल्थ मिनिस्टर मार्टा टेमिडो ने क्यों दिया इस्तीफा, जानिए यहां

मार्टा टेमिडो पुर्तगाल की हेल्थ मिनिस्टर है जिन्होंने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल अपने पद से इस्तीफा देने का एक बड़ा कारण रहा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारती गर्भवती महिला की मृत्यु होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। भारतीय गर्भवती महिला को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने में देरी हुई और उसने अपनी जान गवा दी। इससे पहले भी पुर्तगाल के हेल्थ सेक्टर कि कई कमजोरियों को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। हेल्थ स्टाफ की कमी होना पुर्तगाल की हेल्थ सिस्टम खराब होने की बड़ी वजह है। इन सभी मुद्दों को मद्देनजर रखते हुए हेल्थ मिनिस्टर मार्टा टेमिडो पर कई सवाल उठ रहे थे। उनकी काबिलियत को घेरा जा रहा था जिसकी वजह से आज उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कौन है मार्टा टैमीडो?

मार्टा टैमीडो का जन्म 2 मार्च 1974 को हुआ था।वह एक पुर्तगाली राजनेता हैं जो वर्तमान में 15 अक्टूबर 2018 से प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा के तहत स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य करती हैं उसने 30 अगस्त 2022 को पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन एक प्रतिस्थापन नियुक्त होने तक मंत्री बनी रहती है टेमिडो के पास कंबोडिया विश्वविद्यालय से प्रबंधन में स्वास्थ्य अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री है और साथ ही लिस्बन के नोवा विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य में पीएचडी है।शुरुआत में वह एक स्वतंत्र मंत्री थीं, जिन्हें शासी दलों से संबद्धता के बिना भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन अगस्त 2021 में वह सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हो गईं।

मार्टा टेमिडो के पद से इस्तीफा देने की वजह?

पुर्तगाल में भारत की गर्भवती महिला की मौत होने के बाद मार्टा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल यह मामला पुर्तगाल के ही मीडिया ने उठाया। इससे पहले भी मार्टा टेमिडो पर काफी सवाल स्वास्थ्य को लेकर उठ चुके हैं। भारतीय महिला की मौत हार्ट अटैक आने के कारण है इस दौरान उसे प्रेगनेंसी हॉस्पिटल से कार्डिएक सेंटर में ट्रांसफर किया जाना था। पर वक्त रहते ऐसा नहीं हो सका जिस वजह से इस महिला की मौत हुई। यह मम्मी इसलिए भी गंभीर हुआ क्योंकि यह हादसा राजधानी लिस्बन में हुआ था मीडिया सवाल कर रही है क्या कर रहा है पानी में हेल्थ फैसिलिटी इसका यह हाल है तो दूरदराज के क्षेत्रों में क्या होता होगा।

बच्चों के इलाज में भी लापरवाही का आलम

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भारतीय महिला की मृत्यु होने के बाद मामला और गर्म होता नजर आ रहा है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य मंत्री को अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ा। परंतु ऐसा पहली बार नहीं है कुछ महीने पहले भी मार्टा आलोचकों के निशाने पर थी। उन पर यह आरोप लगाए गए हैं कि जब से 2018 से उन्होंने हेल्थ मिनिस्ट्री का जिम्मा संभाला है उस दौर से हेल्थ सेक्टर पूरी तरह से तबाह हो गया है। हेल्थ सेक्टर की हालत बद से बदतर हो गई है। तब उन पर ही आरोप लगाए गए थे कि देश में बच्चों के इलाज के लिए भी सही व्यवस्था नहीं है। जहां इलाज के लिए कई फैसिलिटी उपलब्ध ही नहीं है। हालांकि 2000 इसमें कोविड-19 की काल के दौरान उनका काम अच्छा रहा जिसके लिए उनकी तारीफ भी की थी। पुर्तगाल की सरकार ने मंगलवार रात जारी अपने बयान में कहा कि मार्टा महसूस करती है कि हालात अब ऐसे नहीं है कि वे अपने पद पर बने रहे। है वह पद संभाल सके इसलिए महिला की मौत के मामले पर मिनिस्टर ने बताया।

स्टाफ की कमी

आरोपी लगाया जा रहा है कि पुर्तगाल की मेडिकल फैसिलिटी इसमें स्टाफ की बेहद ही कमी है खास तौर पर मेटरनिटी सेंटर में कमी है। जिसके कारण यहां के हालात बदतर है। यहां हालात इस कदर खराब है कि कुछ यूनिट्स को तो स्टाफ की कमी की वजह से बंद करना पड़ा है। बीते दिनों कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं जहां प्रेग्नेंट महिलाओं को डिलीवरी के लिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करना पड़ा। मां की लोकल मीडिया के मुताबिक जिस भारतीय महिला की मौत हुई वह लिस्बन के सांता मारिया हॉस्पिटल में भर्ती थी जब इस महिला को हार्ट अटैक आया तो उसे दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करने में काफी वक्त लग गया जिसकी वजह से उससे अपनी जान गवानी पड़ी फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments