Friday, March 29, 2024
HomeGlobal NewsWorld bicycle day 2022: 3 जून को मनाया जाता है विश्व साइकिल...

World bicycle day 2022: 3 जून को मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस, क्या है इसका महत्व और साइकिल चलाने के फायदे

 

हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य और फायदे हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि विश्व साइकिल दिवस क्यों मनाया जाता है और साइकिल चलाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता

2022 World Bicycle Day Date History Significance: हर साल 3 जून को दुनियाभर में साइकिल चलाने और इसके फायदों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से विश्‍व साइकिल दिवस जोर शोर से मनाते हैं। इसके फायदों की बात करें तो साइकिल परिवहन का एक सरल साधन तो है ही, साथ ही यह पर्यावरण के संरक्षण में भी काफी योगदान दे सकती है।

अगर इससे जुड़ी शारीरिक और मानसिक सेहत से की जानकारी दें तो शोधों में पाया गया है कि रोजाना आधा घंटा साइकिलिंग करना हमें मोटापे, हृदय रोग, मानसिक बीमारी, मधुमेह और गठिया आदि कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत

आधिकारिक तौर पर तो सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 3 जून 2018 को इस दिनों को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई‌।इसके उद्घाटन समारोह में यूएन अधिकारी, राजनयिकों, एथलीटों, साइकिलिंग समुदाय के कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद से हर साल दुनियाभर में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है इस दिन को मनाने का प्रस्ताव अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्सकी ने याचिका के तौर पर दी थी। दरअसल 1990 तक साइकिल का दौर काफी ठीक था लेकिन धीरे धीर साइकिल का महत्व लोगों के जीवन से कम होता गया और इसके बाद दोबारा लोग साइकिल के फायदों को समझे इसके लिए इसे मनाने की संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की। साल 2022 में पांचवां विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने साइकिल के उपयोग पर जोर दिया है। उनका कहना है कि साइकिल चलाने की के कई फायदे हैं, ये बाकी साधनों के मुकाबले सस्ती है, विश्वसनीय है, ये स्वच्छ और पर्यावरण के लिए अनुकूल परिवहन है।

इस दिन के माध्यम से, संयुक्त राष्ट्र हितधारकों से साइकिल चलाने के लाभों को समझने और उन पर जोर देने का आग्रह करता है। असल में साइकिल चलाना एक व्यक्ति की शारीरिक फिटनेस सुनिश्चित करता है। यह अधिक टिकाऊ है।इसके अलावा दो शताब्दियों से अधिक समय से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए उपयोगी है। साइकिल समावेशिता को भी बढ़ावा देती है क्योंकि यह बहुत महंगा नहीं है और समाज के अमीर और गरीब दोनों लोगों द्वारा वहन किया जा सकता है।

विश्व साइकिल दिवस क्यों मनाया जाना चाहिए?

साइकिल के इस्तेमालर का अर्थ है कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन: साइकिलिंग कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने में योगदान देता है क्योंकि इसमें आंतरिक शून्य-उत्सर्जन मूल्य होता है। साइकिल चलाना स्वास्थय के लिए अच्छाहोता है: साइकिल चलाने से हृदय की फिटनेस, मांसपेशियों की ताकत और लचीलेपन में वृद्धि होती है। यह जोड़ों की गतिशीलता में सुधार करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। साइकिल चलाने से पैसे की बचत होती है: ये बहुत ही सस्ता होता है और इसको चलाने के लिए किसी लाइसेंस की कोई जरूरत नहीं होती है। स्थानीय पर्यावरण के बारे में जागरूक होना: साइकिल चलाने से पर्यावरण स्वच्छ रहता है।

साइकिल चलाने से लोगों को फायदे

डायबिटीज नियंत्रित होती

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए फिजिकल वर्कआउट बहुत जरूरी है। ऐसे में वे सा​इक्लिंग कर सकते है। रोजाना करीब 30 मिनट साइकिल चलाने से शुगर लेवल नियंत्रित होती है। जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है, वे इसके रिस्क से बचे रहते हैं।

वजन कंट्रोल होता

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी साइकिल चलाना बेहद अच्छा वर्कआउट है‌। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना एक घंटे तक साइकिल चलाकर करीब 300 कैलोरीज को बर्न किया जा सकता है। इसके अलावा ये आपके बेली फैट को भी नियंत्रित करती है। लेकिन इसके साथ अपने खानपान की आदतों को भी नियंत्रित करना जरूरी है।

तनाव कम करती है साइकिल

तमाम रिसर्च बताती हैं कि साइकिल चलाने से मूड बेहतर होता है और शरीर में तनाव का स्तर कम होता है। इसके अलावा जो लोग सा​इकिल चलाते हैं, उन्हें नींद बेहतर तरीके से आती है। ऐसे में व्यक्ति गुस्से और डिप्रेशन जैसी तमाम समस्याओं से बचा रहता है।

फेफड़े होते मजबूत

साइकिल चलाने से आपके फेफड़े भी मजबूत होते हैं। दरअसल साइकिलिंग करते समय हम सामान्य से गहरी सांसें भरते हैं। ऐसे में फेफड़ों तक ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। इससे फेफड़ों को मजबूती मिलती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments