Friday, April 26, 2024
HomeIndian Newsरणवीर सिंह का एक्शन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, रोहित शेट्टी...

रणवीर सिंह का एक्शन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, रोहित शेट्टी ने दी ट्रेनिग

नई दिल्ली। रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के साथ एक बार फिर से हाथ मिला लिया है। ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ की सफलता के बाद दोनों ने ‘सर्कस’ के लिए हाथ मिलाया था। वहीं, अब दोनों एक बार फिर एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर और रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने आगामी प्रोजेक्ट की झलक दिखाई है, जिसने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।

वीडियो शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, ‘यह बस एक झलक है कि कैसे हम एक कमर्शियल की शूटिंग करते हैं। मुझे पता है कि गाड़ियां इसमें भी उड़ रही हैं, लेकिन क्या करें…सीधी काम तो हमें आता ही नहीं।’

वहीं, रणवीर सिंह ने भी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बॉस और बाबा एक बार फिर साथ वापस लौटे हैं।’वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रणवीर बंदूक चला रहे हैं और रोहित उनका मार्गदर्शन करते हुए कह रहे हैं कि आराम से करना। इसके बाद वीडियो में ढेर सारा एक्शन देखने को मिलता है और लिखा आता है, जब उनकी बात आती है तो आप नॉर्मल की उम्मीद नहीं कर सकते।

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments