कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को झारखंड के जामताड़ा में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा- हमारे (कांग्रेस सरकार) बनाए कॉलेज में पढ़कर आज हमसे ही पूछते हैं कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- आज के सारे भाजपाई नेहरू जी के बनाए स्कूलों में पढ़े हैं। अगर हम ये नहीं करते तो मोदी जी आप उस कुर्सी पर नहीं बैठते। इस देश का संविधान हमने दिया। इसलिए आप प्रधानमंत्री बने। मेरे पिता भी मिल मजदूर थे। मैंने वकालत की। आज कांग्रेस का प्रेसिडेंट हूं। किसकी वजह से, संविधान की वजह से। उन्होंने कहा- वे (भाजपा) कांग्रेस से पूछते हैं देश के लिए क्या किया? हमने देश में इतना अनाज भर दिया कि गोदाम भर गए। तुम कहते हो कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में देश को बर्बाद किया। और तुमने तो 11 साल में बर्बाद कर दिया। हम 55 साल में सब कुछ लाए। आईआईटी, एम्स। हमारे बनाए कॉलेज में बीजेपी के लोग हैं। संविधान बचा तभी सबको अधिकार मिलेगा
खड़गे बोले- मोदी साहब आप संविधान की वजह से चाय बेचते-बेचते प्रधानमंत्री बने। इसलिए हम कहते हैं संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ। संविधान बचा, तभी सबको अधिकार मिलेगा। संविधान नहीं बचा तो किसी को कोई अधिकार नहीं मिलेगा। खड़गे ने कहा – आप अपने पुरखों से पूछिए 75-80 साल पहले क्या उनको वोटिंग का अधिकार था। पहले 21 साल की उम्र से वोटिंग का अधिकार था, फिर हमारे राजीव गांधी ने 18 साल की उम्र में मताधिकार दिया। युवाओं को वोटिंग का अधिकार दिया। पंचायत चुनाव हम लाए। कांग्रेस हमेशा दस्तूर लिखती रही है। संविधान लिखे। लेकिन मोदी साहब सिर्फ बकते रहते हैं। इसलिए ऐसे बकने वाले लोगों को वोट मत दो। हमारे गरीबों के नेता इरफ़ान अंसारी को जिताओ। संविधान को बचाने का यही एक तरीका है। ——————– ये खबर भी पढ़ें: खड़गे बोले- ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बोलना साधु का काम नहीं:ये कोई आतंकी बोल सकता है, कांग्रेस अध्यक्ष का यूपी CM योगी पर तंज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मोदी के ‘एक है तो सेफ हैं’ और यूपी के CP योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे, नारे की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये खुद काट रहे, खुद बांट रहे हैं। दोनों पहले तय कर लें कि नारा कौन सा चलेगा। योगी का नाम लिए बिना झारखंड के छतरपुर (पलामू) की रैली में कहा, ‘वे कहते हैं बटेंगे तो कटेंगे। ये बोलना साधु का काम नहीं है। ये कोई आतंकी बोल सकता है, आप नहीं बोल सकते। कोई नाथ संप्रदाय का साधु ऐसी बात कर ही नहीं सकता। हम डरेंगे तो मरेंगे, हम डरने वाले नहीं है।’ पढ़िए पूरी खबर…
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.