माइक टायसन के क्रेज से नेटफ्लिक्स डाउन:19 साल के बाद रिंग में उतरे थे अमेरिकी मुक्केबाज, 6 घंटे ठप रही स्ट्रीमिंग सर्विस

0
91

दुनिया के ऑल टाइम ग्रेट मुक्केबाजों में गिने जाने वाले माइक टायसन का क्रेज 58 साल की उम्र में भी कायम है। टायसन ने 19 साल के बाद प्रोफेशनल बॉक्सिंग में वापसी की। टेक्सास में शनिवार को टायसन ने अपने ही देश के जैक पॉल से मुकाबला किया। यह बाउट नेटफ्लिक्स पर लाइव चल रहा था। मुकाबले को देखने के लिए फैंस इतनी बड़ी संख्या में आए कि नेटफ्लिक्स की स्ट्रीमिंग सर्विस ही ठप हो गई। शनिवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक नेटफ्लिक्स का सर्वर डाउन रहा। दो राउंड में बढ़त बनाने के बाद पिछड़े टायसन
2005 के बाद पहली बार प्रोफेशनल बाउट खेल रहे टायसन ने जैक के खिलाफ पहले दो राउंड में बढ़त बना ली थी। इसके बाद वे अगले चार राउंड में पिछड़ गए। जैक ने बाउट 78-74 से जीत ली। दोनों प्रतिद्वंद्वी की उम्र के बीच में 31 साल का अंतर है। 2005 में केविन मैकब्राइड के खिलाफ उतरे थे टायसन
जैक पॉल के साथ बाउट से पहले टायसन ने अपना आखिरी प्रोफेशनल मुकाबला 2005 में आयरलैंड के केविन मैकब्राइड के खिलाफ खेला था। उन्हें हार के साथ अपना 20 साल का करियर समाप्त करना पड़ा था। टायसन के नाम सबसे युवा चैंपियन होने का रिकॉर्ड
टायसन ने 1986 में 20 साल की उम्र में ट्रेवर बेबरिक का रिकॉर्ड तोड़ दुनिया का सबसे युवा हैवीवेट चैंपियन होने का रिकॉर्ड दर्ज कराया था। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। टायसन करियर में केवल 7 मैच हारे
टायसन ने इस मुकाबले को लेकर 59 बाउट लड़े। एक प्रोफेशनल बॉक्सर के रूप में 50 मैच जीते हैं। जबकि, उन्हें केवल 7 में हार मिली। खास बात यह है कि टायसन ने 44 मुकाबले नॉकआउट के जरिए जीते। जैक पॉल यूट्यूबर से प्रोफेशनल बॉक्सर बने
27 साल के जैक पॉल यूट्यूबर से प्रोफेशनल बॉक्सर बने हैं। उन्होंने साल 2020 में प्रोफेशनल बॉक्सिंग शुरू की। पॉल ने इस मुकाबले को मिलाकर 12 में से 11 मैच जीते हैं। टायसन ने पॉल को थप्पड़ मारा
इस मुकाबले से एक दिन पहले दोनों खिलाड़ियों का फेस-ऑफ हुआ था। जहां टायसन ने जैक पॉल को थप्पड़ जड़ दिया था। टायसन के इस थप्पड़ ने मुकाबले का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया था। नेटफ्लिक्स के 27 करोड़ से ज्यादा यूजर
यूजरडाउन डिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार भारत में यूजर्स को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक नेटफ्लिक्स चलाने में समस्या आई। वहीं सुबह करीब 9.15 बजे 1,296 लोगों को नेटफ्लिक्स चलाने में दिक्कत आई। वहीं, दूसरी ओर अमेरिका में भारतीय समयानुसार सुबह 9.15 बजे 95,324 लोगों को स्ट्रीमिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ा। भारत में नेटफ्लिक्स के लगभग 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं दुनियाभर के 190 देशों में नेटफ्लिक्स के 27 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। ——————————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने:पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया; ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट खेल सकते हैं भारतीय कप्तान टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को देर रात बेटे को जन्म दिया। हालांकि, रोहित या रितिका की ओर से अब तक इस बात को कन्फर्म नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…