नई दिल्ली। असम में इन दिनों बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई लोग मदद के लिए आगे आ रहे है और अपने अपने तरीके से मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म निर्माता करण जौहर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं और उन्होंने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फिल्म निर्माता करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन का सीएम रिलीफ फंड में 11 लाख रुपये का योगदान देने के लिए आभारी हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने रोहित शेट्टी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘रोहित शेट्टी का भी असम बाढ़ के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को साथ लाने की पहल के लिए भी धन्यवाद।’
इससे पहले रोहित शेट्टी और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी सीएम राहत कोष में प्रत्येक को 5-5 लाख रुपये का दान किए थे। उस मौके पर भी सीएम ने दोनों का मदद करने के लिए धन्यवाद किया था। वहीं सुपरस्टार आमिर खान ने भी असम की मदद के लिए घनराशि भेजी दी और मदद की पहल की थी।
बता दें कि असम के 22 जिलों में 14 लाख लोग इस भीषण बाढ़ की चपेट में हैं और अब तक कई नागरिकों की मौत भी चुकी है। खैर फिलहाल चीजें सुधारने की सरकार कोशिश कर रही है।