मूंगफली के बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे!

0
268

भारतीय मूल के लोगों को मूंगफली और मूंगफली के तेल का आधार माना जाता है! मूंगफली तो आपने खाई ही होगी? ट्रेन या बसों में अक्सर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। इस वजह से इसे ‘टाइम पास’ भी कहा जाता है। इसका न केवल स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें प्रोटीन, तेल और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा मूंगफली में पॉलीफेनोल, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज भी भरपूर होते हैं। इसका सेवन पुरुषों को बहुत फायदे देता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से इसके सेवन से इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) से जुड़ी समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला तत्व पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार ला सकता है। इसका सेवन महिलाओं के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह प्रजनन शक्ति को बेहतर बनाती है।

क्या है फायदे?

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करने से आपको कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना एक 50 या 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।मूंगफली को वजन कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की आदत में सुधार लाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए।

मूंगफली में बीटा कैरोटीन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसे त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि इसका अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए उचित मात्रा में ही मूंगफली का सेवन करें।

बॉडीबिल्डिंग करने वाले पुरुषों को रोज सुबह उठने के बाद भीगी हुई मूंगफली का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो बॉडीबिल्डर्स को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की पूर्ति करेगा, जिससे उन्हें बॉडीबिल्डिंग करने में काफी आसानी होगी। इसे आप स्प्राउट के रूप में सुबह-सुबह खा सकते हैं।

मूंगफली में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दिल की जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं। वैज्ञानिक अध्ययनों की मानें तो मूंगफली में कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है। इस कारण जो लोग नियमित रूप से कार्डियोप्रोटेक्टिव वाले स्रोत खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं वह अपनी डायट में मूंगफली को भी शामिल कर सकते हैं। कार्डियोप्रोटेक्टिव एक ऐसा गुण है जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कई गुना तक कम कर देता है और आपका दिल स्वस्थ तरीके से अपने कार्य को संपन्न करता है।

कई प्रकार के ड्राई फ्रूट का सेवन करना दिमाग के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं, मूंगफली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एक ऐसा फैटी एसिड है जो दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है। इसलिए जो बच्चे आपके घर में पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें रोज सुबह भीगी हुई मूंगफली का नियमित रूप से सेवन कराया जा सकता है। यह उनकी याद करने की क्षमता पर भी सकारात्मक असर डाल सकता है।

हर कोई अपनी स्किन को चमकदार और मेंटेन बनाए रखने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है। वहीं, भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने वाले लोगों को भी त्वचा संबंधित कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है। इस कारण यदि आप सुबह-सुबह इसका सेवन करते हैं तो वह दिन भर आपकी त्वचा में ताजगी बरकरार रखने का काम कर सकता है।

फाइबर एक ऐसा पोषक तत्व है जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए अति आवश्यक पोषक तत्व है। इसलिए फाइबर स्रोत वाले खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से भोजन में शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए आप मूंगफली को भी अपनी प्लेट में जगह दे सकते हैं। इसमें फाइबर पोषक तत्व की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने के कारण आपका पाचन तंत्र ठीक तरह से कार्य करेगा और आप पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं जैसे कब्ज और पेट में दर्द से भी बचे रहेंगे।