सामान्य तौर पर घर की महिलाएं रसोई में काम करते करते थक जाती है! अक्सर गृहणी को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती हैं। घर परिवार संभालने और रसोई के कामकाज के कारण उनके शरीर के कुछ अंगों में दर्द बना रहता है। यह दर्द अचानक से बढ़ जाता है या काम के दौरान परेशानी बन जाता है। आटा गूंथते समय कलाई और उंगलियों में दर्द होने लगता है, तो वहीं कपड़े धोते समय या फिर घर की सफाई के दौरान कमर में दर्द बढ़ जाता है। जो महिलाएं डिश वाशिंग करती हैं, या किचन में ज्यादा समय तक खड़े होकर काम करती हैं, उनकी पीठ व रीढ़ में भी दर्द रहता है। भारतीय महिलाएं अधिकतर घरेलू कामकाज के दौरान होने वाले इस दर्द को नजरअंदाज करती रहती हैं। हालांकि महिलाएं आराम से कुछ योगासन या व्यायाम करके कलाई, हाथ, पैर और पीठ व कमर के दर्द से राहत पा सकती हैं।
कौन-कौन से करें योगासन?
जिन महिलाओं के पैरों और जांघों में दर्द रहता है, उन्हें मलासन करना चाहिए। मलासन के अभ्यास से पैर, कूल्हों और जांघों की हड्डियां मजबूत होती हैं। इस आसन को करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। घुटनों को मोड़कर हाथों को नमस्ते का पोज बनाकर बैठ जाएं। इस पोज में घुटनों के बीच दूरी बनाकर रखें।
दिनभर खड़े खड़े काम करने से अक्सर महिलाओं की कमर और पीठ में दर्द होने लगता है। ऐसे में उन्हें नियमित भुजंगासन योग का अभ्यास करना चाहिए। ये आसन कमर दर्द से राहत दिलाता है। भुजंगासन करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट लाएं। अब पैरों को आपस में मिलाकर हथेलियों को सीने के पास कंधों की सीध पर रखें। माथे को जमीन पर रखें और गहरी सांस लेते हुए शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। फिर दोनों हाथों को सीधा खड़ा करके करीब 15-20 सेकेंड के लिए इसी अवस्था में रहें। बाद में सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य मुद्रा में लौट आएं।
हाथ और कलाइयों की मजबूती के लिए वशिष्ठासन योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इस आसन से हाथों पर जोर पड़ता है जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस आसन को करने के लिए एक हाथ पर अपने पूरे शरीर का भार रखते हुए दूसरे हाथ को आसमान में हवा में उठाएं।
अगर कंधों और गर्दन में अक्सर दर्द रहता हो तो मकरासन योग का अभ्यास करें। इससे रीढ़ सामान्य स्थिति में आती है और गर्दन-कंधों में दर्द की समस्या को कम किया जा सकता है। कंधे और गर्दन की मांसपेशियों की अकड़न को कम करने के लिए मकरासन का अभ्यास करने के लिए पेट के बल लेट कर दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं। सिर और कंधों को ऊपर उठाते हुए हथेलियों पर स्टैंड बनाकर ठुड्डी रख लें। गहरी सांस लें और कोहनियों को हल्का फैला लें। अब दोनों पैरों को नीचे से ऊपर लेकर जाएं। ये चक्र दोहराएं।
योग प्रशिक्षक बताते हैं कि मकरासन शरीर के लगभग सभी अंगों को प्रभावित करता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर की बढ़ती है। इस आसन से सर्दी, जुकाम और खांसी से भी आपको छुटकारा मिल जाता है। बढ़ते मोटापे से परेशान लोग इस आसन को रोज करेंगे तो वजन भी कम हो सकता है। योग प्रशिक्षक ने कहा- अगर आपके पैर, कंधों, कुहनियों, गर्दन में दर्द हो रहा है तो इस आसन को जरूर करें। अनिद्रा में भी यह आसन लाभदायक होता है।
क्या है फायदे
दर्द में कमी आती है : इस आसन को करने से पैर, कंधों, कुहनियों, गर्दन में दर्द को आराम मिलता है। इससे घुटने का दर्द भी खत्म होता है।
अस्थमा व हार्ट की बीमारी से राहत : मकरासन करते समय गहरी सांस छोड़ने और लेने से अस्थमा तथा हार्ट संबंधी बीमारी से राहत मिलती है।
अनिद्रा दूर : इस आसन को नियमित तौर पर किया जाए तो अनिद्रा की समस्या से राहत मिलता है। लोगों को अच्छी नींद आती है।
दिमाग शांत व एकाग्र होता है : बच्चों के लिए यह आसन ज्यादा फायदेमंद है। मकरासन करने से आपका दिमाग शांत और एकाग्र होता है। बच्चे जिसे पढ़ने में मन नहीं लगता है वे अगर ये आसन करेंगे तो उनके लिए काफी फायदेमंद होगा।
दिमाग शांत व एकाग्र होता है : बच्चों के लिए यह आसन ज्यादा फायदेमंद है। मकरासन करने से आपका दिमाग शांत और एकाग्र होता है। बच्चे जिसे पढ़ने में मन नहीं लगता है वे अगर ये आसन करेंगे तो उनके लिए काफी फायदेमंद होगा।
पीठ का दर्द कम : अगर आपके पीठ में दर्द की समस्या है तो इस आसन को जरूर करें। यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, उसमें तनाव कम करता है। शरीर की मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है। स्लिप डिस्क को खत्म करता है। रीढ़ और कंधों की मांसपेशियों में तनाव कम करता है।
शरीर की थकान दूर : इस आसन को करने से शरीर की थकान दूर होती है। गर्दन की अकड़न को कम करता है। पेट की मांसपेशियों को टोन करने और कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ ही पेट से जुड़ी कई बीमारियों को ठीक करता है।
स्पॉनेडलाइटिस से निजात : एक्सपर्ट बताते हैं कि रोज अगर हम मकरासन सही तरीके से करेंगे तो स्पॉन्डिलाइटिस की बीमारी ठीक हो जाएगी। साइटिका की समस्या से भी राहत मिलेगी। शरीर के छोटे-छोटे विकारों को भी यह आसन दूर करता है।
हाईपरटेंशन से छुटकारा : मकरासन से हाइपरटेंशन व मानसिक रोगों से राहत मिलती है। इस रोग बचने के लिए रोज मकरासन करें।