जानिए दुनिया के सबसे खतरनाक हाईवे के बारे में, जो बदनाम है अपने मुड़ावों के कारण!

0
268

दुनिया को आपस में कनेक्ट करने के लिए सड़कों का निर्माण किया गया है!आपने दुनिया में एक से बढ़कर एक शानदार हाईवे और सड़कों के बारे में सुना होगा। कई बार देखा भी होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे हाईवे के बारे में बताने जा रहे हैं जो डेथ रोड के नाम से मशहूर है। यहां जरा सी गलती का मतलब है सीधे मौत। ये हाईवे इतना ज्यादा खतरनाक है कि लोग इसका नाम सुनकर ही कांप जाते हैं। कई लोग इस हाईवे पर जाने के लिए हिम्मत तक नहीं जुटा पाते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस हाईवे के बारे में। यह किस देश में है और इसे क्यों डेथ रोड कहकर भी बुलाया जाता है। पहले यह माना जाता था कि दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह अनचाहा तमगा किस और सड़क को मिल चुका है।

दुनिया का सबसे खतरनाक हाईवे तुर्की के ट्राब्जोन क्षेत्र में पड़ने वाला D915 हाईवे है। इसपर से गुजरना एक कुशल ड्राइवर के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। इस हाईवे से जो भी गुजरता है कुछ समय के लिए उसकी सांसे थम जाती हैं। इस हाईवे की एक और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं, तो दूसरी ओर बिना रेलिंग के गहरी खाइयां हैं। अगर आपको भी एडवेंचर पसंद है तो इस सड़क पर सफर करने में मजा आएगा।अभी तक दुनिया की सबसे खतरनाक रोड के रूप में बोलीविया के डेथ रोड को जाना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हाल ही में किए गए एक रिसर्च के आधार पर dangerousroads.org वेबसाइट ने तुर्की के बेबर्ट डी915 रोड को सबसे डेंजरस माना है। वेबसाइट के मुताबिक, हेयरपिन की तरह इस रोड पर कुल 29 मोड़ हैं, जहां गाड़ी को घुमाना बहुत ही मुश्किल है। इतना ही नहीं, सड़क के किनारे रेलिंग भी नहीं है। ऐसे में यहां पर जरा-सी चूक का मतलब मौत है। बेहतर से बेहतर ड्राइवर भी अपने रिस्क पर ही इस रोड पर सफर करता है। हालांकि, ये सड़क कितनी खतरनाक है, इसे शब्दों और फोटो के जरिए भी बता पाना भी आसान नहीं है।

तुर्की की ये सड़क 106 किलोमीटर से ज्यादा लंबी है, जो 6 हजार फीट ऊंची सोगान्ली माउंटेन पर बनी है। इसे 1916 में रूसी सैनिकों द्वारा बनाया गया था। इसका उपयोग ज्यादातर आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग ही करते हैं। हालांकि, ठंड में बर्फबारी की वजह से इसे बंद कर दिया जाता है।इस हाईवे की सड़क ज्यादातर कच्ची है। सड़क का मुख्य हिस्सा ढीली बजरी से बना है। यहां पर ड्राइव बहुत चुनौतीपूर्ण है। इसमें अनगिनत खतरनाक मोड़ और खड़े हिस्से हैं। यह एक घुमावदार सड़क है जो चट्टानों से नीचे उतरती है। कई जगहों पर ये संकरी होती है कि आप पहली बार मुड़ नहीं सकते। ये उन ड्राइवरों के लिए भयानक होते हैं जिन्हें चक्कर आने का खतरा होता है।

ये हाईवे इतना खतरनाक है कि इसपर लोगों को गाड़ी में ब्रेक लगाने तक का मौका नहीं मिल पाता है। इस हाईवे पर बहुत सारे पर्यटक एडवेंचर की तलाश में आते हैं। इनमें से कई बार ये बहुत खतरनाक साबित होता है। अगर मौसम खराब हो तो इस हाईवे पर बिलकुल भी नहीं जाना चाहिए।ये हाईवे इतना खतरनाक है कि हर साल इसपर हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। कोहरे और बारिश के समय ये और खतरनाक हो जाता है। कई बार इाईवे पर पहाड़ों से पत्थर भी गिरते रहते हैं। इसलिए इस हाईवे को डेथ रोड भी कहा जाता है। अक्सर आसपास के लोग इस हाईवे पर जाने से मना करते हैं।