जब करवा चौथ जैसे दिन पर भी हुए पतियों के कत्ल!

0
284

करवा चौथ जैसे त्योहार पर भी पत्नियों के द्वारा पतियों के कत्ल किए गए हैं! करवाचौथ की वैसे तो कई पौराणिक मान्यताएं हैं, लेकिन इस फेस्टिवल को मॉडर्न रूप में देखा जाए तो इस दिन को पति-पत्नी के प्यार और विश्वास के सेलेब्रेशन का अहम दिन माना जा सकता है। यंग जेनरेशन करवाचौथ को काफी धूमधाम से मनाती है और पूरे साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। लड़कियां दिनभर भूखे-प्यासे रहकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं, पति भी अपनी पत्नी को उपहार देते हैं, लेकिन जब करवाचौथ पर उपहार में मौत मिले तो फिर ऐसी खबरें बन जाती हैं सुर्खियां।

यहां की एक बेहद पॉश सोसाइटी, अंसल वैली व्यू की आठवीं मंजिल के एक घर में दीपिका और विक्रम रहते हैं। 2013 में दोनों ने लव मैरिज की थी। करवाचौथ का दिन, विक्रम अपने ऑफिस निकल जाता है। हर साल की तरह इस साल भी दीपिका ने विक्रम के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है और उस दिन वो घर पर ही रुकती है। दिन में करवाचौथ की पूजा करने के बाद वो अपने पति के लौटने का इंतजार करती है। विक्रम घर लौटता है। दोनो अपनी बॉलकानी में जाकर चांद का इंतजार करते हैं। इसी दौरान अचानक विक्रम दीपिका पर चिल्लाना शुरू करता है और फिर उसे बॉलकनी से नीचे धक्का दे देता है।

जो दीपिका सुबह से करवाचौथ के लिए इतनी उत्साहित थी, वो चांद देखने से पहले ही अब दुनिया को छोड़ चुकी थी। दीपिका के परिवारवालों का आरोप है कि विक्रम का सोसाइटी में ही रह रही एक महिला से अफेयर चल रहा था जिसकी वजह से वो अक्सर दीपिका से लड़ाई करता था और आाखिरकार करवाचौथ के दिन उसने अपनी पत्नी को अपने रास्ते से ही हटा दिया। दीपिका और विक्रम के दो बच्चे भी हैं।

अखिल मिश्रा नाम का एक हिस्ट्रीशीटर करवाचौथ के दिन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो गांव के लोगों ने मार-मारकर उसका कत्ल कर दिया। दरअसल दोनों पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन लंबे समय से दोनों का अफेयर चल रहा था। महिला चाहती थी कि करवाचौथ पर वो अपने प्रेमी के हाथ से पानी पीकर ही व्रत को तोड़े, लेकिन इसका नतीजा बेहद भयानक निकला। गांववालों को जब इस बात खबर मिली तो उन्होंने डंडे और लाठियों से हिस्ट्रीशीटर पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।

45 साल की कविता सुबह से ही त्यौहार की तैयारी में जुटी हुई थी। वो बार-बार अपने गार्डन में जाकर चांद को देखती है और फिर जैसे ही चांद निकला उसने अपने पति की पूजा की, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। पूजा के बाद कविता ने अपने बेटे और अपनी एक नौकरानी की मदद से अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। कविता को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि उसका पति उसके साथ हमेशा मारपीट करता था, इसलिए उसने करवाचौथ के दिन अपने पति को मारने की साजिश रच डाली। कविता का कहना था कि उसके पति ने कुछ साल पहले उनकी एक बेटी का भी कत्ल किया था, जिसका बदला वो लेना चाहती थी। कत्ल के लिए करवाचौथ का दिन सोच समझ कर चुना गया ताकि किसी को शक ही न हो।

कोतवाली इलाके में रहने वाली रूबी करवाचौथ के दिन सज संवर कर पार्लर से घर लौटी। घर में पति उसका इसका इंतजार कर रहा था। रूबी ने करवाचौथ का व्रत रखा था और बस थोड़ी ही देर उसे पूजा करनी थी लेकिन किसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया और पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसका कत्ल कर दिया। रुबी की बहन भी उस वक्त वहीं मौजूद थी और उसी बहन की कत्ल की खबर पुलिस को दी।

जयपुर के रहने वाले कालू सिंह नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी को करवाचौथ के दिन ऐसी मौत दी कि जिसने सुना उसके होश उड़ गए। करवाचौथ के दिन मंजू ने सुबह से पति के लिए व्रत रखा हुआ था, लेकिन किसी बात पर दोनों में अचानक झगड़ा हो गया और गुस्से में कालू ने अपनी पत्नी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। वो इतने में भी नहीं रुका। घर के बाहर पड़े फावड़े को उठा लाया और मंजू पर वार किया। उसने इतनी बेरहमी से इस कत्ल को अंजाम दिया कि जब पुलिस ने लाश देखी तो दंग रह गए। मंजू पर इस तरह से हमला किय गया था कि उसकी आंते बाहर आ चुकी थी, उसके शरीर का निचला हिस्सा कटा हुआ था। 13 साल तक तक ये केस चलता रहा और आखिरकार दो दिन पहले ही अदालत ने इस आरोपी पति दोषी करार दिया है और उम्र कैद की सजा सुनाई है।