अब आश्रम फ्लाईओवर बंद हो सकता है! आश्रम फ्लाइओवर से गुजरने वाले दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। उन्हें कम से कम डेढ़ महीने तक इधर भारी जाम से दो-चार होना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी अगले हफ्ते से आश्रम फ्लाइओवर का एक्सटेंशन वर्क शुरू करने की तैयारी में है। दोनों कैरिजवे पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी रूप से फ्लाइओवर बंद करने की इजाजत दे दी है। 25 दिसंबर के बाद कभी भी काम शुरू हो सकता है। एक्सटेंशन पूरा होने में फरवरी 2023 के दूसरे हफ्ते तक का वक्त लग सकता है। पुलिस ने PWD को काम पूरा करने के लिए 45 दिन का समय दिया है। पीक ऑवर्स के दौरान, आश्रम चौक से कम से कम 3-4 लाख गाड़ियां गुजरती हैं। आश्रम फ्लाइओवर बंद हुआ तो बारापूला फ्लाइओवर, कालिंदी कुंज, मथुरा रोड और ITO पर ट्रैफिक का दबाव खासा बढ़ जाएगा। थोड़ी राहत देने के लिए स्लिप रोड्स से ट्रैफिक मूवमेंट की अनुमति रहेगी।आश्रम फ्लाइओवर को बढ़ाकर इसे दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे से जोड़ने का प्लान PWD काफी वक्त से बना रहा था। फाइनल इंटीग्रेशन के लिए नवंबर की डेडलाइन थी जो मिस हो गई। अब अधिकारियों को जनवरी के आखिर तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
पीक ऑवर्स में आश्रम चौक पर काफी जाम लगता है। फ्लाइओवर बंद होने से दिक्कत और बढ़ जाएगी। उस दौरान बारापूला फ्लाइओवर, कालिंदी कुंज, मथुरा रोड और ITO पर ट्रैफिक का दबाव नाटकीय ढंग से बढ़ेगा। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी फ्लाइओवर खुला होने के बावजूद इस रूट पर भारी दबाव रहता है। यहां से दिनभर DTC बसों समेत भारी वाहन गुजरते हैं। नो एंट्री हटने के बाद ट्रक जैसे अन्य भारी वाहन भी इधर से निकलने लगते हैं। यह जगह पहले से ही प्रमुख बॉटलनेक है, फ्लाइओवर बंद होने से दिक्कत खासी बढ़ जाएगी। एक परेशानी और है कि अगर DTC की कोई बस खराब हुई तो उसे हाइड्रॉलिक क्रेन से उठाया नहीं जा सकेगा। मौके पर मैकेनिक को पहुंचने में दो घंटे लगते हैं। इससे ट्रैफिक की स्थिति और बिगड़ सकती है। ऑफ पीक आवर्स में भी रिंग रोड पर डीएनडी और सराय काले खां से लेकर आश्रम और लाजपत नगर तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
128.25 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में 1.42 किलोमीटर लंबा छह लेन का फ्लाइओवर बन रहा है। यह आश्रम ओवरपास को DND से जोड़ेगा। एक बार यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर मूलचंद फ्लाइओवर से नोएडा के रजनीगंधा चौक तक 9 किलोमीटर लंबा स्ट्रेच सिग्नल-फ्री हो जाएगा।
एक्सटेंडेड फ्लाइओवर बनने के बाद किलोकरी से बस 100 मीटर दूर यू-टर्न लेकर रोड क्रॉस कर पाएंगे। महारानी बाग और साउथ दिल्ली जाना आसान होगा। अभी फ्लाइओवर खुला होने के बावजूद इस रूट पर भारी दबाव रहता है। यहां से दिनभर DTC बसों समेत भारी वाहन गुजरते हैं। नो एंट्री हटने के बाद ट्रक जैसे अन्य भारी वाहन भी इधर से निकलने लगते हैं। यह जगह पहले से ही प्रमुख बॉटलनेक है, फ्लाइओवर बंद होने से दिक्कत खासी बढ़ जाएगी। एक परेशानी और है कि अगर DTC की कोई बस खराब हुई तो उसे हाइड्रॉलिक क्रेन से उठाया नहीं जा सकेगा। मौके पर मैकेनिक को पहुंचने में दो घंटे लगते हैं। इससे ट्रैफिक की स्थिति और बिगड़ सकती है। ऑफ पीक आवर्स में भी रिंग रोड पर डीएनडी और सराय काले खां से लेकर आश्रम और लाजपत नगर तक जाम की स्थिति बनी रहती है।नोएडा, आईटीओ और गाजियाबाद जाने के लिए यू-टर्न की खातिर महारानी बाग से सराय काले खां के बीच एक किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
दिल्ली सरकार ने इसी साल आश्रम चौक पर अंडरपास पूरा किया है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि वे नोडल एजेंसी के संपर्क में हैं। ट्रैफिक फ्लो को आसान बनाने के लिए कदमों पर चर्चा हो रही है।अभी फ्लाइओवर खुला होने के बावजूद इस रूट पर भारी दबाव रहता है। यहां से दिनभर DTC बसों समेत भारी वाहन गुजरते हैं। नो एंट्री हटने के बाद ट्रक जैसे अन्य भारी वाहन भी इधर से निकलने लगते हैं। यह जगह पहले से ही प्रमुख बॉटलनेक है, फ्लाइओवर बंद होने से दिक्कत खासी बढ़ जाएगी। एक परेशानी और है कि अगर DTC की कोई बस खराब हुई तो उसे हाइड्रॉलिक क्रेन से उठाया नहीं जा सकेगा। मौके पर मैकेनिक को पहुंचने में दो घंटे लगते हैं। इससे ट्रैफिक की स्थिति और बिगड़ सकती है। ऑफ पीक आवर्स में भी रिंग रोड पर डीएनडी और सराय काले खां से लेकर आश्रम और लाजपत नगर तक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्लिप रोड्स से ट्रैफिक गुजरने की इजाजत होगी। ट्रैफिक पुलिस ने आश्रम फ्लाइओवर के दोनों तरफ सड़कों की री-कारपेटिंग का सुझाव दिया है इससे वाहनों की आवाजाही स्मूद हो सकती है। कुछ और उपायों पर भी डिस्कशन हो रहा है।