वर्तमान में लिव इन रिलेशनशिप में लोग कातिल बनते जा रहे हैं! लिव-इन पार्टनर यानी ऐसा रिश्ता जिसमें लड़के-लड़कियां एक दूसरे के साथ तो रहते हैं, लेकिन किसी कानूनी रिश्ते में नहीं होते। न कोई रजिस्ट्रेशन, ना कोई कानूनी कार्रवाई। यहां तक कि ऐसे रिश्तों को समाज से भी छुपा कर रखा जाता है। परिवारवाले भी ऐसे रिश्तों के हमेशा खिलाफ होते हैं। तो सवाल ये है कि क्या ऐसे रिश्ते सिर्फ शारीरिक जरूरत को पूरा करने के लिए बनाए जाते हैं। लिव-इन रिलेशन में क्यों एक के बाद एक लड़के अपनी पार्टनर का कत्ल कर रहे हैं। दिल्ली में हुए निक्की यादव के कत्ल से पूरी दिल्ली दहल गई। साहिल गहलौत ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की अपनी कार के अंदर गला दबाकर जान ले ली। चार्जर के वायर से उसने अपनी गर्लफ्रेंड की की हत्या की। वजह थी साहिल की शादी। 10 फरवरी को ही साहिल की शादी थी और शादी की पहली रात उसने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या की और फिर उसकी डेड बॉडी को अपने ही ढाबे के फ्रिज में रख दिया। उसके बाद साहिल ने अगले दिन धूम-धाम से शादी कर ली। पांच साल निक्की और साहिल साथ थे। दोनों कई सालों तक लिव-इन में भी रहे, लेकिन जब घरवालों ने शादी की बात की तो उसने उनकी पसंद से शादी कर ली। साहिल ने निक्की से छुटकारा पाना चाहता था जबकि निक्की अपनी जिंदगी साहिल के साथ बिताना चाहती थी। बस इसी बात पर साहिल ने उसे बेरहमी से मार डाला।
आफताब पुनेवाला ये नाम आज भी लोगों के दिलो दिमाग में दहशत भर देता है। आफताब ने महरौली अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर को ऐसी खौफनाक मौत दी कि सुनने वालों के भी होश उड़ गए। आफताब ने पहले श्रद्धा का गला दबाकर उसकी जान ली। उसके बाद उसने श्रद्धा की लाश 35 टुकड़े करके फ्रिज में रखे। लाश के टुकड़ों को वो एक-एक कर महरौली के जंगल में फेंकता रहा। छह महीने तक वो अपनी गर्लफ्रेंड की कत्ल की बात को छुपाने में कामयाब रहा। वो उसी घर में रहता रहा जहां श्रद्धा की लाश थी। घर में दूसरी लड़कियों के साथ अय्याशी करता रहा और श्रद्धा की लाश फ्रिज में पड़ी थी।
आफताब और श्रद्धा दोनों एक दूसरे से फेसबुक के जरिए मिले थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार। श्रद्धा के परिवारवालों को आफताब के साथ उसका रिश्ता पसंद नहीं था, लेकिन श्रद्धा तो उससे इतना प्यार करती थी कि उसने अपने घरवालों से ही रिश्ता तोड़ लिया। उस वक्त दोनों मुंबई में रहते थे। इसके बाद श्रद्धा और आफताब दिल्ली चले आए। महरौली के घर में साथ रहने लगे। श्रद्धा आफताब से प्यार करती थी, लेकिन आफताब से उससे पीछा छुड़ाने का मौका ढूढ रहा था। वजह थी श्रद्धा आफताब से शादी करना चाहती थी जबकि वो महज उसके साथ टाइम पास कर रहा था। जब श्रद्धा ज्यादा जिद करने लगी तो आफताब ने उसे बेरहमी से मार डाला।
हार्दिक शाह ने अपनी लिव इन पार्टन मेघा थोरवी की हत्या कर दी। शव को बेड में छुपाकर वो फरार हो गया। कुछ दिन बाद जब घर से पड़ोसियों को बदबू आने लगी तो पता चला कि घर के अंदर लड़की की लाश पड़ी है।उस वक्त दोनों मुंबई में रहते थे। इसके बाद श्रद्धा और आफताब दिल्ली चले आए। महरौली के घर में साथ रहने लगे। श्रद्धा आफताब से प्यार करती थी, लेकिन आफताब से उससे पीछा छुड़ाने का मौका ढूढ रहा था। वजह थी श्रद्धा आफताब से शादी करना चाहती थी जबकि वो महज उसके साथ टाइम पास कर रहा था। जब श्रद्धा ज्यादा जिद करने लगी तो आफताब ने उसे बेरहमी से मार डाला। मेघा एक अस्पताल में नर्स थी। दो महीने पहले ही हार्दिक और मेघा किराए के मकान में साथ रहने आए थे। पैसों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो हार्दिक ने तौलिए से मेघा का गला दबा दिया। मेघा की हत्या करने के बाद हार्दिक ने घर में रखा सारा सामान बेच दिया सिवाय उस बेड के जिसमें मेघा की लाश थी। पुलिस ने हार्दिक को राजस्थान से गिरफ्तार किया।
दिव्या उपाध्याय कई सालों से रमन गुर्जर के साथ गाजियाबाद के वसुंधरा में लिव-इन में रह रही थी, लेकिन इसी बीच रमन ने अपने परिवारवालों की मर्जी से दूसरी जगह शादी कर ली। शादी के बाद रमन ने अपनी लिव-इन पार्टनर दिव्या से छुटकारा पाने खौफनाक प्लान बना डाला। वो दिव्या को घुमाने के बहाने शिमला लेकर गया और कार में उसकी ही चुन्नी से उसका गला दबाकर जान ले ली। रमन ने दिव्या की लाश को वहीं शिमला के जंगलों में फेंक दिया। छह महीने तक वो इस बात को सबसे छुपाता रहा और अपनी शादी-शुदा जिंदगी को इंजॉय करता रहा।