रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका का साथ शेयर की खास फोटो, तो फैंस ने…

0
433
deepika

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गयी है। फिल्म में अपने अभिनय को लेकर दीपिका पादुकोण को काफी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनकी कैमिस्ट्री की काफी चर्चा हुई। इस बीच रणवीर सिंह ने दीपिका को गहराइयां वाले अंदाज में फोटो पोस्ट करके बधाई दी है।

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें समंदर के बींचो-बीच वो दीपिका किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने जो कैप्शन लिखा है, उसमें दीपिका की परफॉर्मेंस को मास्टर क्लास बताया है। रणवीर ने लिखा कि उन्हें दीपिका पर गर्व है। रणवी-दीपिका की इस सुपर रोमांटिक फोटो पर कई सेलेब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

बता दें, करण जौहर निर्मित और शकुन बत्रा निर्देशित गहराइयां की कहानी में बीच हाउस और समंदर के बीच कई दृश्य फिल्माए गये हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनकी कैमिस्ट्री ऐसे ही दृश्यों में सामने आती है। छपाक के बाद दीपिका गहराइयां के साथ लीड रोल में लौटी हैं। उनकी यह पहली फिल्म भी है, जो सीधे किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

इससे पहले भी रणवीर ने दीपिका के साथ कार में बेकाबू गाने पर मस्ती करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। बता दें, रणवीर की पिछली फिल्म 83 है, जो क्रिकेट विश्व कप में भारत की पहली जीत पर आधारित थी। इस फिल्म में रणवीर ने कपिल देव और दीपिका ने उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका निभायी थी। हालांकि, फिल्म में दीपिका की मौजूदगी अधिक देर तक नहीं रही थी।

गहराइयां में दीपिका के साथ अनन्या पांडेय और धैर्य करवा भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। दीपिका की जोड़ी सिद्धांत के साथ बनायी गयी है। दीपिका ने इस फिल्म का साथी कलाकारों के साथ खूब प्रचार किया था।