एक ऐसी घटना जिसमें 4 साल बाद लड़की की मौत के राज का पता चला! एक लड़की जो अपनी बर्थडे पार्टी मनाने अपने दोस्तों के साथ जाती है, लेकिन फिर कभी वापस अपने घर लौटकर नहीं आती। परिवारवालों को लड़की की लाश मिलती है। परिवार वालों को बताया जाता है कि लड़की की मौत हार्टअटैक से हुई है, लेकिन जब जांच होती है तो पता चलता है कि लड़की की लाश के अंदर से निकला दिल तो किसी लड़के का था। पहले पोस्टमार्टम और फिर डीएन की रिपोर्ट सबको हैरान कर देती है। आखिर कैसे एक लड़की के शरीर में किसी लड़के का दिल हो सकता है। अब मुंबई की इस मॉडल की मौत पहेली की तरह उलझने लगती है। ये मर्डर मिस्ट्री है मुंबई की रहने वाली सनम हसन की। 20 साल की सनम हसन पूणे के एक फेसम इंस्टीट्यूट से फैशन डिजायनिंग कर रही थी और साथ वो कुछ मॉडलिंग के असाइंटमेंट भी करती थी। मुंबई के एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखने वाली हसन पुणे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। ये बात साल 2012 की। अक्टूबर 3 तारीख को सनम का जन्मदिन था। उसने पहली रात अपने परिवारवालों को फोन किया और दोस्तों के सात रात में पार्टी करने की इजाजत मांगी। पिता ने खुशी-खुशी बेटी को हां कर दिया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये नाइट आउट उसकी जिंदगी के आखिरी पल बन जाएंगे।
अगले दिन सनम अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने चली गई। रात में सनम की अपने मामा से बात हुई। तब तक सबकुछ नॉर्मल था। बर्थडे की अगली सुबह सनम के एक दोस्त का फोन आया। वो बेहद घबराया हुआ था, उसने बताया कि सनम की तबीयत बिगड़ गई है जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस फोन को सुनते ही माता-पिता के होश उड़ गए। वो तुरंत पुणे के लिए रवाना हुए। अपनी बेटी को देखने माता-पिता अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां जाकर पता चला कि सनम की पहले ही मौत हो चुकी है। डॉक्टर्स ने कहा कि सनम को हार्टअटैक आया। डॉक्टर्स के मुताबिक ज्यादा नशा करने की वजह से उसके हार्ट में 70 प्रतिशत ब्लॉकेज थी और इसलिए उसे रात में हार्टअटैक आ गया। परिवारवाले इस बात पर यकीन करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। उनके मुताबिक सनम स्पोर्ट्स पर्सन थी। पार्टी के पहले दिन ही वो फुटबॉल का मैच खेलकर आई थी और उसके हार्ट में ब्लॉकेज के कोई चांस नहीं थे।
परिवारवालों ने सनम के कत्ल की आशंका जाहिर की और केस दर्ज करवाया। अब ये मामला पेचिदा हो गया था। पुलिस ने जांच शुरू की। दो दिन बाद सनम की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो हर कोई हैरान रह गया। सनम के शरीर में एक मेल यानी पुरुष का दिल था। ये कैसे हो सकता था? एक लड़की के जिस्म में कैसे एक लड़के का दिल हो सकता है। केस उलझता जा रहा था, लेकिन सबूत कुछ नहीं थे। पुलिस सालों तक इस केस की जांच करती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
परिवारवालें किसी भी कीमत पर अपनी बेटी के कातिल तक पहुंचना चाहते थे। उन्होंने पुलिस पर सही तरीके से जांच न करने के आरोप लगाए तो केस सीबीआई को सौंप दिया गया। अब सीबीआई ने मुंबई की इस लड़की की रहस्मय मौत की जांच शुरू की। लड़की के विसरा से उसका डीएनए किया गया, लेकिन लड़की का डीएनए उसके परिवार से मैच नहीं हुआ। ये साफ था कि उस रात कुछ न कुछ जरूर हुआ।
सीबीआई ने केस को सुलाझाने के लिए सनम की मौत के 4 साल बाद उसकी कब्र को खोदा ताकि कुछ और सबूत हाथ लग सकें।अपनी बेटी को देखने माता-पिता अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां जाकर पता चला कि सनम की पहले ही मौत हो चुकी है। डॉक्टर्स ने कहा कि सनम को हार्टअटैक आया। डॉक्टर्स के मुताबिक ज्यादा नशा करने की वजह से उसके हार्ट में 70 प्रतिशत ब्लॉकेज थी और इसलिए उसे रात में हार्टअटैक आ गया। परिवारवाले इस बात पर यकीन करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। उनके मुताबिक सनम स्पोर्ट्स पर्सन थी। पार्टी के पहले दिन ही वो फुटबॉल का मैच खेलकर आई थी और उसके हार्ट में ब्लॉकेज के कोई चांस नहीं थे। कब्र के अंदर लड़की की लाश काफी हद तक गल चुकी थी। कब्र से जांच के लिए उसके बाल, दांत, जांघ की हड्डी और नाखुन बहार निकाले गए। सारी चीजें फॉरेंसिक लैब भेजी गई, लेकिन बावजूद इसके कत्ल की गुत्थी नहीं सुलझ पाई। सालों तक ये जांच चलती रही, लेकिन ये पता ही नहीं चल पाया कि सनम हसन को किसने मारा था।