एक ऐसा सीरियल किलर जो बन गया आदमखोर!

0
153

आज हम आपको ऐसी कहानी सुनाने जा रहे हैं जिसमें एक सीरियल किलर आदमखोर बन गया! बचपन में वो जानवरों की हड्डियां इकट्ठा करता था, लेकिन जैसे-जैसे वो बड़ा हुआ उसके शौक और भी भयानक होने लगे। वो जानवरों को छोड़कर इंसानों के मांस से खेलने लगा और उसे खाने लगा। लड़कों की उसे हवस थी। खासकर यंग लड़कों के जिस्म से खेलने में उसे मजा आता था और अपने इसी मजे को पूरा करने के लिए वो एक-एक कर लड़कों को अपना शिकार बनाने लगा। पहले उनसे दोस्ती करता, फिर उनका रेप करता और बाद में उन्हें मारकर उनके जिस्म को पकाकर खा जाता। ये कहानी है सबसे भयानक सीरियल किलर जेफरी डामर की। जेफरी का जन्म अमेरिका में साल 1960 में हुआ था। उसके पिता एनिमल्स पर रिसर्च करते थे। वो भी बचपन से जानवरों के साथ जुड़ने लगा। उसने जानवरों की हड्डियां इकट्ठी करने का शौक चढ़ गया था। धीरे-धीरे ये नशे का रूप लेने लगा। जैसे-जैसे वो बड़ा हुआ वो जानवरों को मारकर उनकी हड्डियां इकट्ठी करने लगा। उसने कई जानवरों के कंकाल इकट्ठे कर लिए थे।

जेफरी सामान्य लड़कों के तरह नहीं था। वो अपने में ही खोया रहता था। जानवरों का कत्ल करना उसका शौक बन चुका था, लेकिन अब उसकी जिंदगी में एक नया शौक जुड़ चुका था और ये था इंसानी हड्डियां इकट्ठी करना। जेफरी को अहसास हो चुका था कि वो समलैंगिक यानी गे है। वो लड़कों के जिस्म से खेलना चाह रहा था और इसके लिए उसने चुना एक खतरनाक रास्ता। साल 1978 में 18 साल की उम्र में पहली बार इसने एक 19 साल के लड़के के साथ रेप करके कत्ल किया था। इस लड़के ने जेफरी से लिफ्ट मांगी थी। ये उस लड़के को अपने घर ले आया उसे शराब पिलाई और फिर जिम के डंबल से उसकी हत्या कर दी। बस इसके बाद तो ये खतरनाक सिलसिला आगे बढ़ता ही गया! 

जेफरी ने गे क्लब के आसपास घूमना शुरू किया। जेफरी को 14 साल की आसपास की लड़कों की तलाश होती थी। वो गे क्लब में जाकर उनसे दोस्ती करता, उन्हें शराब पिलाता और फिर उन्हें अपने घर बुलाता।अपने घर में लड़कों को बुलाकर ये जबरदस्ती उनके साथ रेप करता। रेप करने के बाद भी ये लड़कों को नहीं छोड़ता था। रेप के बाद लड़कों की हत्या कर देता। यहां तक की कई बार तो इसने डेड बॉडी के साथ भी संबंध बनाए। ये लड़कों की लाश के टुकड़े-टुकड़े करता और उनकी हड्डियों में घर में इकट्ठा करता।

धीरे-धीरे जेफरी ने लड़कों के मांस को उबालकर खाना भी शुरू कर दिया था। इसे इंसानी मांस में टेस्ट आने लगा था। पहले अपनी हवस पूरी करता और फिर अपनी भूख। शराब पिलाता और फिर उन्हें अपने घर बुलाता।अपने घर में लड़कों को बुलाकर ये जबरदस्ती उनके साथ रेप करता। रेप करने के बाद भी ये लड़कों को नहीं छोड़ता था। रेप के बाद लड़कों की हत्या कर देता। यहां तक की कई बार तो इसने डेड बॉडी के साथ भी संबंध बनाए। ये लड़कों की लाश के टुकड़े-टुकड़े करता और उनकी हड्डियों में घर में इकट्ठा करता।शक्ल से मासूम सा दिखने वाला जेफरी काफी छोटी उम्र में ही आदमखोर बन चुका था। इसे बड़े अजीब-अजीब शौक थे। कई बार ये लड़कों के साथ रेप करने के बाद उनके प्राइवेट पार्ट को ही अपने पास संभाल लेता तो कभी उनकी खोपड़ी। करीब दस साल तक आदमखोर जेफरी के खौफ का सिलसिला चलता रहा। शहर से लड़के गायब हो रहे थे, लेकिन किसी को जेफरी पर शक नहीं हुआ।

साल 1990 में इसी तरह ट्रेसी एडवर्स नाम के एक लड़के को जेफरी ने निशाना बनाया, लेकिन इस बार ये लड़का इस आदमखोर की कैद से बच निकला। ट्रेसी ने पुलिस को सारी हकीकत बताई और इसके बाद जेफरी डामर को गिरफ्तार किया गया। तब तक 17 लड़कों को ये अपना निशाना बना चुका था। ये अपनी दादी के घर में रहकर सारी हत्याओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस को जेफरी के घर से इंसानी मां के कई टुकड़े, हड्डियां, कंकाल बरामद हुए।

साल 1992 में जेफरी पर 17 हत्याओं के आरोप साबित हुए और इस जिंदा राक्षस को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। उसे जेल में डाल दिया गया, लेकिन 2 साल बाद ही जेल में एक कैदी ने इसकी हत्या कर दी। आखिरकार साल 1994 में खौफ का ये दूसरा नाम हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया। साल 2022 में जेफरी डामर पर नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई थी।