वर्तमान में धर्मांतरण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं! वो अपने तीन साल की बेटी का हाथ पकड़कर पुलिस थाने आई। उसकी आँख में आँसू थे। वो डरी हुई थी, उस डर था कि कही वो बेटी को न मार दे। कहीं वो उसकी जान के साथ कुछ न कर दे। ये डरी सहमी महिला अपने दूसरे पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने आई थी। उस पति के खिलाफ जिसने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाकर इससे शादी कर ली और ये सब हुआ उत्तर प्रदेश में। उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बेहद सख्त है। दस साल तक की सजा के प्रावधान भी हैं, लेकिन बावजूद इसके लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ये केस गोरखपुर का है। जहां एक महिला खुर्शीद नाम के शख्स पर आरोप लगाए हैं। आरोप जबरदस्ती के, आरोप अश्लील वीडियो बनाने के, आरोप धर्म परिवर्तन के, आरोप जबरदस्ती निकाह के और आरोप जान से मारने की धमकी देने और टॉर्चर करने के।
इस लड़की की पहले एक दूसरे शख्स से शादी हुई थी जिससे इसकी तीन साल की बेटी है। इसके पति ने इसे छोड़ दिया था। ये अकेली अपनी बेटी को पाल रही थी। आर्केस्ट्रा में नौकरी करती और अपना घर खर्च चलाती। इसी दौरान ये बैंड बजाने वाले खुर्शीद हाशमी के संपर्क में आई। खुर्शीद ने इससे दोस्ती का नाटक किया। ये खुर्शीद पर भरोसा करने लगी थी, लेकिन इस लड़की के मुताबिक खुर्शीद ने इसे धोखा दिया। लड़की के मुताबिक इसे नशीली दवा पिलाकर खुर्शीद ने इसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर इसे शादी के लिए मजबूर किया। न चाहते हुए भी जबरदस्ती लड़की का धर्म परिवर्तन किया गया।
इस लड़की से निकाह करने के बाद भी इस शख्स को चैन नहीं था। ये इसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं इसने दूसरा निकाह भी कर लिया। इसी दौरान ये लड़की प्रेग्ननेंट हो गई तो लड़के ने इसका गर्भपात भी करवाया। खुर्शीद महाराजगंज के राम जानकी इलाके का रहने वाला है। अब इसके खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है, लेकिन सवाल ये है कि जो इसने लड़की की जिंदगी को खराब किया उसका क्या। इस तरह के कई मामले देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जहां धर्मांतरण को लेकर इतना सख्त कानून है वहां इस तरह के मामले हैरान कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ही अभी कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया। हालांकि इस केस में लड़की बच गई थी। मंगलपुर इलाके के एक लड़के ने फेसबुक पर ऋषभ के नाम से फेक आईडी बनाई और बीएचयू में पढ़ने वाली एक लड़की से दोस्ती की। इन दोनों ने मुलाकात की तो लड़की के सामने इसकी हकीकत आ गई। इस लड़के का असली नाम सानू चिकना था। ये लड़की पर धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाने लगा, लेकिन लड़की ने ये बात अपने परिवार को बताई और फिर परिवारवालों ने पुलिस की मदद ली। लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। अब जान लीजिए वो पांच कारण जिस वजह से सख्त कानून होने के बावजूद लड़कियां इस फरेब में फंस रही हैं।
इस तरह के मामलों में अक्सर कॉलेज की छात्राएं फंसती हैं। वजह है प्यार का खेल। लड़कियों को इस उम्र में लगता है कि उन्हें प्यार हो गया और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। प्यार की वजह से वो कई बार जानबूझकर भी इस मामले में अपनी आंखें बंद कर लेती हैं, लेकिन बाद में उन्हें हकीकत का अहसास होता है। तब तक काफी देर हो चुकी होती है।
कई बार सोची समझी साजिश के तहत लड़कियों को जाल में फंसाने का ये तरीका भी होता है। लड़कियों को इस उम्र में लगता है कि उन्हें प्यार हो गया और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। प्यार की वजह से वो कई बार जानबूझकर भी इस मामले में अपनी आंखें बंद कर लेती हैं, लेकिन बाद में उन्हें हकीकत का अहसास होता है। तब तक काफी देर हो चुकी होती है।प्लानिंग के तहत लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया जाता है। इसके कई तरीके होते हैं जैसे लड़की के एसएमएस, वीडियो बनाकर उसको धमकी देना, लड़की को अपने धर्म के बारे में नहीं बताना या कई और तरीके। इसे लव जिहाद कह सकते हैं। जब तक शादी न हो जाए लड़की के सामने सच नहीं आता।
ऐसे मामलों में अक्सर कम पढ़ी-लिखी लड़कियां ज्यादा फंसती हैं। गरीब घरों से ताल्लुक रखने वाली ये लड़कियां किसीलड़कियों को इस उम्र में लगता है कि उन्हें प्यार हो गया और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। प्यार की वजह से वो कई बार जानबूझकर भी इस मामले में अपनी आंखें बंद कर लेती हैं, लेकिन बाद में उन्हें हकीकत का अहसास होता है। तब तक काफी देर हो चुकी होती है। मजबूरी की वजह से ऐसे लड़कों के जाल में फंस जाती हैं। उन्हें लगता है कि सब कुछ ठीक होगा, लेकिन शादी के बाद उन लड़कियों के साथ अत्याचार शुरू होते हैं।