क्या दिल्ली आईआईटी में हो रहीं है अश्लील हरकतें?

0
124

हाल ही में दिल्ली आईआईटी से अश्लील हरकतें होने की खबर सामने आयी है! दिल्ली का आईआईटी जहां पढ़ाई करना किसी के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। देश के चंद गिने चुने शिक्षण संस्थानों में आता है दिल्ली IIT का नाम, लेकिन इन दिनों इस संस्थान में एक ऐसी चौंकाने वाली खबर आ रही जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। हमेशा अपनी पढ़ाई रिजल्ट और दूसरे अच्छे कामों के लिए न्यूज बना आईआईटी फिलहाल अश्लील वीडियो को लेकर चर्चा में है। आईआईटी में कुछ लड़कियों के वॉशरूम में न्यूड वीडियो बनाए गए। देश के सबसे संस्थान के महिला वॉशरूम में वो हुआ जिसका कल्पना से भी डर लगता है। लड़कियां नॉर्मल तरीके से वॉशरूम का इस्तेमाल का कर रही थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि कोई उनके साथ गंदा खेल खेल रहा है। एक दो नहीं 4-5 छात्राओं के न्यूड वीडियो बना लिए गए। इसी बीच लड़कियों को शक हुआ। शक कॉलेज के स्वीपर पर।

दरअसल वॉशरूम साफ करने के बहाने स्वीपर गर्ल्स वॉशरूम में आता और फिर अंदर के वीडियो बनाता। लड़कियों को उसकी हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की। पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई तो स्वीपर की काली करतूत सामने आई। आईआईटी की कई छात्राओं के वो न्यूड वीडियो बना चुका था। पुलिस को उसके पास से सारे वीडियो बरामद हो गए हैं। स्वीपर को गिरफ्तार कर लिया गया है और वो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

सोचिए इस शख्स की हिम्मत, देश के सबसे बड़े संस्थान में ये इस तरह काली करतूत को अंजाम दे रहा था। आईआईटी के अलावा पहले भी कई संस्थानों में इस तरह के अश्लील वीडियो बनाने के मामले सामने आए हैं। कुछ समय पहले बैंगलोर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में कुछ लड़कियां ने ही दूसरी लड़कियों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए। मामला सामने आया तो पता चला कि वो लड़कियां दूसरे धर्म की थी और अपने कुछ मेल फ्रेंड्स के कहने पर ऐसी हरकतें कर रही थी। वॉशरूम में उन्होंने कैमरा फिट किया हुआ था और कई लड़कियों के वीडियो अपने दोस्तों तक पहुंचा चुकी थीं। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और लोगों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।

इसी तरह पिछले साल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भी एक रैकेट सामने आया था। चंडीगढ़ के हॉस्टल में गर्ल वॉशरूम में करीब 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल हुए थे। पता चला था कि कॉलेज में एमबीए कर रही एक लड़की ने ये वीडियो बनाए थे। ये लड़की गर्ल हॉस्टेल से लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाकर शिमला में अपने बॉयफ्रेंड को भेज रही थी।

वॉशरूम में वीडियो बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ये गंदी मानसिकता या हवस लड़कियों के लिए मुसीबत का बड़ा सबब बन सकती है और इसलिए जरूरी है कि पब्लिक प्लेसेस में या फिर ऑफिस, हॉस्टेल, कॉलेज के वॉशरूम इस्तेमाल करते समय पूरी तरह से सतर्क रहे। आपने आसपास चेक कर ले कि कोई संदिग्ध चीज तो नहीं लगी हुई। अगर किसी पर शक होता है तो तुरंत इस बात की शिकायत करें। बता दें कि युवक की पहचान आईआईटी में आउटसोर्स के जरिये नियुक्त सफाई कर्मचारी के रूप में हुई है। उसे किशनगढ़ पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।आईआईटी दिल्ली में फेस्ट का आयोजन छात्राें की ओर से किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार को फैशन शो रखा गया था। इसमें भाग लेने के लिए भारती कालेज की विद्यार्थियों की समिति इलांट्रे की ओर से 10 छात्राएं भी गईं थीं ।

छात्राओं का आरोप है कि फैशन शो में मध्यावधि के दौरान वे वॉशरूम में जाकर कपड़े बदल रहीं थीं। इस दौरान वहां छुपकर एक युवक उनका वीडियो बना रहा था। उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक इस पर माफी की गुहार लगाने लगा। घटना की जानकारी आईआईटी प्रशासन को दी गई। छात्राओं का आरोप है कि आईआईटी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई न करते हुए घटना को दबाने की कोशिश की। आईआईटी ने उनको कोई चिकित्सीय या मानसिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई। न ही विश्वास दिलाया कि वीडियो हटा दिया है और अब उनकी निजता सुरक्षित है। दूसरी ओर, आईआईटी दिल्ली ने अपने बयान में कहा है कि शुक्रवार को दुर्भाग्यपूर्ण और अफसोसजनक घटना के आरोपित को फौरन दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया था। आरोपित की पहचान एक एजेंसी के कर्मचारी के रूप में की गई है। वह आउटसोर्स के जरिये सफाई कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहा था। संस्थान ने पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया है। ऐसी घटनाओं के लिए संस्थान जीरो टालरेंस की नीति पर काम करता है। संस्थान ने फेस्ट में सभी छात्रों और आगंतुकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए उपायों को मजबूत किया है।