क्या सीमा हैदर को भी भारत की नागरिकता मिलेगी या नहीं यह आज का सबसे बड़ा सवाल है!केंद्र सरकार ने आम चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 को लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस कानून को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच, ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को भी भारत की नागरिकता मिलेगी? इसे लेकर भी लोग बात कर रहे हैं। इस बीच, सीमा ने CAA लागू होने पर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया है। सीमा ने CAA की घोषणा होने के बाद नोएडा में अपने परिवार के साथ इसका जश्न मनाया। गौरतलब है कि इस कानून के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को देश की नागरिकता प्रदान की जाएगी। इस कानून के लागू होते ही शुरुआत में करीब 31 हजार 313 लोग भारत की नागरिकता के हकदार हो जाएंगे। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते से अपने चार बच्चों के साथ भारत में दाखिल हुई थी। उसे भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के कारण 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके प्रेमी सचिन मीणा को भी अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों से काफी पूछताछ की थी। 7 जुलाई 2023 को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी। सीमा ने दावा किया था कि उसने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में सचिन से शादी कर ली थी।
CAA लागू होने के बाद सीमा ने पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें बेहद खुशी है। हम भारत सरकार को बधाई देते हैं। पीएम मोदी ने जो वादा किया, उसे पूरा भी किया। भारत आने के बाद सीमा हैदर सनसनी बन गई थीं। शुरुआत में सीमा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का जासूस बताया गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा से पूछताछ की थी। हालांकि, बाद में सीमा को छोड़ दिया गया था। सीमा ने सचिन के साथ नेपाल में शादी का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि 13 मार्च 2023 को दोनों ने नेपाल में शादी की थी। सीमा के भारत आने के कुछ दिन बाद दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आई। इस तस्वीर में सीमा की मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र है। सचिन और सीमा के गले में वरमाला भी नजर आ रही है। फिलहाल सीमा को सचिन के घरवालों ने भी अपना लिया है और अब वह सचिन की पत्नी के तौर पर भारत में रह रही हैं।
सबसे बड़ा सवाल है कि क्या CAA के तहत सीमा हैदर को नागरिकता मिलेगी? तो इस सवाल का जवाब है नहीं। क्योंकि सीमा 2014 से पहले भारत नहीं आई हैं। दूसरी वह मुसलमान हैं। प्रवासी मुस्लिमों को CAA के तहत नागरिकता नहीं मिल सकती है। हालांकि, सचिन के साथ शादी के बाद वह बतौर हिंदू महिला की तरह रहती हैं। लेकिन न तो वो जन्म के आधार पर हिंदू और न ही 2014 से पहले भारत आई थीं। इसलिए इस कानून के तहत तो उनको नागरिकता नहीं मिलेगी।
हां, सीमा हैदर को नागरिकता मिल सकती है। वो तरीका है एक भारतीय से शादी। चूंकि सीमा ने सचिन से शादी कर ली है। सचिन एक भारतीय नागरिक हैं तो ऐसे में वह अपनी पाकिस्तानी पत्नी के लिए भारतीय नागरिकता का आवेदन दे सकते हैं। इसके बाद सीमा को भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद उन्हें भारत की नागरिकता मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील संजय पारीख के अनुसार, अगर सीमा हैदर अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता के आवेदन देती हैं तो उन्हें एक प्रक्रिया से गुजरना होगा। पारीख ने कहा कि CAA के जरिए सीमा को नागरिकता नहीं मिलेगी उनका मामला अलग है। उन्होंने कहा कि अब चूंकि सीमा ने भारतीय नागरिक सचिन से शादी कर ली है तो वो नागरिकता के लिए आवेदन दे सकती हैं। अवैध रूप से प्रवेश करने के कारण 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके प्रेमी सचिन मीणा को भी अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों से काफी पूछताछ की थी। 7 जुलाई 2023 को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी। सीमा ने दावा किया था कि उसने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में सचिन से शादी कर ली थी।वो सरकार से कह सकती हैं कि वो अपने भारतीय पति के साथ यहीं रहना चाहती हैं। अगर सरकार उन्हें नागरिकता देने से इनकार करती है तो वो कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं। पारीख ने कहा कि हालांकि इससे पहले सीमा को पाकिस्तानी नागरिकता छोड़नी होगी।