झारखंड के गोड्डा में चुनावी सभा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर डेढ़ घंटे तक रुका रहा।बताया जा रहा है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ( ATC) से गोड्डा के बेलबड्डा से हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली थी। पूरी घटना के दौरान राहुल गांधी हेलिकॉप्टर में ही बैठे रहे और मोबाइल देखते रहे। कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। महगामा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस कैंडिडेट दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि हेलिकॉप्टर को सिर्फ इसलिए रोका गया कि प्रधानमंत्री देवघर में हैं। राहुल गांधी को उस क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई। प्रोटोकॉल है, जिसे हम समझते हैं लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश पर शासन किया और किसी भी विपक्षी नेता के साथ ऐसी घटना कभी नहीं हुई। यह स्वीकार्य नहीं है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के जमुई से सभा कर देवघर एयरपोर्ट आने वाले हैं, इस कारण राहुल के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली थी। कांग्रेस नेता को गोड्डा से बोकारो के बेरमो जाना है, जहां उनकी चुनावी सभा है। हेलिपैड के आसपास राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी खड़े हुए हैं। इससे पहले महगामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा- मुंबई के धारावी की जमीन एक लाख करोड़ रुपए की है। इसको महाराष्ट्र सरकार और नरेंद्र मोदी, गौतम अडाणी को देना चाह रहे हैं। वहां हमारी सरकार थी, ऐसा नहीं हो पा रहा था तो उन्होंने सरकार गिरा दी। राहुल गांधी का 20 मिनट का भाषण 6 पॉइंट्स में… 1. मोदी जी ने संविधान नहीं पढ़ा राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि राहुल गांधी लाल किताब दिखा रहा है। मैं कहता हूं कि इसका रंग जरूरी नहीं है। इसमें जो लिखा है, वह जरूरी है। इसे आपने जिंदगी भर नहीं पढ़ा है। आप इसे एक बार खोल लेते तो देश में हिंसा फैलाने का काम नहीं करते। आप ऐसा इसलिए करते हो क्योंकि आपने यह नहीं पढ़ा। 2. मोदी क्या, दुनिया की कोई ताकत नहीं हटा सकती संविधान राहुल बोले- देश में बंद कमरे में नफरत फैलाने का काम BJP-RSS के लोग करते हैं। संविधान को नरेंद्र मोदी, क्या दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती है। अगर मिटाना है तो सामने आइए, फिर पता चलेगा कि जनता क्या करती है। 3. हम किसी से नहीं डरते उन्होंने कहा- हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। हम 56 इंच की छाती और मन की बात से भी नहीं डरते। इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा कर रहा है। संविधान में अंबेडकर, गांधी और बिरसा मुंडा की सोच है। यह हिंदुस्तान की जनता की आत्मा है। 4. मन की बात कर अंबानी की शादी में जाते हैं राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं। वह वही करते हैं जो अरबपति कहते हैं। मोदी जी पहले मन की बात सुनाते हैं। फिर अंबानी की शादी में चले जाएंगे। खाना खाएंगे, नाच गाना सुनेंगे। 5. पैसा आपका है, अडाणी का नहीं कांग्रेस नेता ने कहा- आप जितनी जीएसटी देते हैं उतना ही अडाणी भी देते हैं। पांच हजार कमाने वाला 18 फीसदी जीएसटी दे रहा, अडाणी भी उतना ही देगा। जीएसटी दिल्ली सरकार को जाती है। यह आपका पैसा है, अडाणी का नहीं है। 6. झारखंड और दिल्ली में होगी जाति जनगणना
राहुल गांधी ने कहा- पहले झारखंड में, फिर दिल्ली में जाति जनगणना होगी। देश में पिछड़े की आबादी की बात करें तो यह कम से कम 50 फीसदी है। यह बात कोई जानता नहीं है, क्योंकि जाति जनगणना नहीं हुई है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं पिछड़े वर्ग की इज्जत करता हूं और भूखा मार देते हैं। करोड़ों रुपए बिजनेसमैन को दे देते हैं। झारखंड में दूसरे फेज में 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। —————————————————————– ये भी पढ़ेंः राहुल बोले-प्रधानमंत्री को मेरी बातें देश तोड़ने वाली लगती हैं:देश में इस समय दो विचारधाराएं, हम संविधान के रक्षक तो वे खत्म करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 8 नवंबर को सिमडेगा से कहा था- हम आदिवासियों, दलितों और पिछड़े की हक की बात करते हैं। इस पर मोदी जी कहते हैं कि राहुल गांधी देश तोड़ने वाली बात करता है। इस समय देश में दो विचारधाराएं हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं, जबकि वे खत्म करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने लोहरदगा में भी जनसभा की। पढ़ें पूरी खबर…
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.