गुजरात और राजस्थान में शुक्रवार रात करीब 10.15 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। गुजरात के मेहसाना में इसकी तीव्रता 4.2 रही। भूकंप जमीन के 10 किमी अंदर आया। इसका असर राजस्थान तक रहा। जोधपुर में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। आज की अन्य बड़ी खबरें… कोलकाता आरजी कर रेप-मर्डर केस में जांच जल्द पूरे करने की मांग, CPI (M) 21 नवंबर को CBI दफ्तर तक रैली निकालेगी कोलकाता के आरजी अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले की जांच जल्द से जल्द पूरा करने की मांग को लेकर CPI (M) 21 नवंबर को कोलकाता में मौजूद CBI कार्यालय तक मार्च निकालेगी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच CBI को सौंपी थी। 21 नवंबर को जांच सौपे जाने को 100 दिन पूरे हो जाएंगे। सीबीआई इस मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जिसमें आरोपी संजय रॉय पर आरोप तय किए गए हैं। UNESCO ने ओडिशा के 24 गावों को ‘सुनामी रेडी’ का दर्जा दिया ओडिशा के 24 गांवों को UNESCO के ‘इंटरगवर्नमेंटल ओशनोग्राफिक कमीशन’ द्वारा ‘सुनामी रेडी’ यानी सुनामी के लिए तैयार रहने वाले गांव का दर्जा मिला है। इंडोनेशिया में 11 नवंबर को आयोजित दूसरे ग्लोबल सुनामी सिम्पोजियम कार्यक्रम के दौरान इन गांवों का ऐलान हुआ। ओडिशा के जिन गांवों के नाम की घोषणा की गई है, उनमें बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी और गंजम जिले के गांव शामिल हैं। ओडिशा के दो गांवों नोलियासाही और वेंकटरायपुर को भी सुनामी रेडी का टैग मिला है। इन दो गांवों को साल 2020 में ही घोषित कर दिया गया था। ‘सुनामी रेडी’ क्या होता है- सुनामी रेडी एक इंटरनेशनल प्रोग्राम है, जिसका मकसद सुनामी से जुड़े खतरे को कम करना और समुदायों को सुनामी से निपटने के लिए तैयार करना है। झारखंड के देवघर में PM मोदी के प्लेन में तकनीकी खराबी, दिल्ली लौटने में देरी झारखंड के देवघर में PM नरेंद्र मोदी के प्लेन में गुरुवार को तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण उनके दिल्ली लौटने में देर हो रही है। मोदी का विमान देवघर एयरपोर्ट में ही खड़ा है। यहां से वे बिहार के जमुई गए थे। पीएम प्लेन में ही बैठकर उसके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेष विमान भारतीय वायुसेना का है। PM के दिल्ली लौटने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… श्रद्धा वालकर हत्याकांड का आरोपी लॉरेंस गैंग की हिट लिस्ट में, तिहाड़ में बंद आफताब की सुरक्षा बढ़ाई गई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का नाम लॉरेंस गैंग की हिट लिस्ट में है। तिहाड़ जेल में बंद आफताब की सुरक्षा और बढ़ाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा सिद्दकी हत्याकांड में पकड़े गए शिव कुमार गौतम ने पुलिस के सामने कहा है कि वो आफताब को मारना चाहता है। दरअसल, दिल्ली के महरौली इलाके में 18 मई 2022 को श्रद्धा के लिवइन पार्टनर आफताब पूनावाला ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने श्रद्धा की लाश को अलग-अलग टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगा दिया था। गुजरात के पोरबंदर से 500 KG ड्रग्स जब्त, इसकी कीमत 700 करोड़ रुपए से ज्यादा इंडियन कोस्ट गॉर्ड और गुजरात एटीएस ने शुक्रवार को गुजरात के पोरबंदर तट से 500 किलो ड्रग्स जब्त की है। इसकी कीमत 700 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है। टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। फिलहाल बोट को पोरबंदर लाया जा रहा है। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी। बिरसा मुंडा की 150 जयंति पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने श्रद्धांजलि दी, केंद्र आज जनजाति गौरव दिवस मना रहा है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘जनजाति गौरव दिवस’ के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अजित बोले- 2019 में BJP-NCP की सरकार बनाने से जुड़ी बैठक में मौजूद थे अडाणी; बाद में पलटे NCP प्रमुख अजित पवार ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि 2019 में बीजेपी-एनसीपी के गठबंधन की महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बैठक हुई थी। इसमें अमित शाह, गौतम अडाणी, देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार मौजूद थे। हालांकि, बाद में वह अपने बयान से पलट गए और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। AAP के महेश कुमार खींची दिल्ली के नए मेयर चुने गए; भाजपा सिर्फ 3 वोट से हारी, 2022 में पहली बार BJP को हराया था आम आदमी पार्टी (AAP) के महेश कुमार खींची गुरुवार को दिल्ली के नए मेयर चुने गए। करोल बाग के देव नगर वार्ड से पार्षद खींची ने भाजपा के किशन लाल (शकूरपुर वार्ड) को तीन वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया। कुल 265 वोटों में से खींची को 133 और लाल को 130 वोट मिले। वहीं, दो वोट अवैध घोषित कर दिए गए। खींची ने AAP की शैली ओबेरॉय का स्थान लेंगे। शैली ने 2023 में पद संभाला था। AAP दिसंबर, 2022 में MCD पर भाजपा के 15 साल का शासन समाप्त कर अपना मेयर बनाने में कामयाब रही थी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.