अमित शाह का ऐलान- मुखिया का वेतन 5000 करेंगे:बोले- सरायकेला खां चौक का नाम बदला तो हेमंत सोरेन के पेट में दर्द हो रहा

0
143

झारखंड में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे और आखिरी फेज के चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुमका में जनसभा की। उन्होंने कहा- दिल्ली के सरायकाले खां चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई, हेमंत सोरेन इसका विरोध कर रहे हैं। उनके पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा- वो (हेमंत) कहते हैं केवल प्रतिमा लगाने से क्या होगा। हम आज यहां हिसाब देने आए हैं। आदिवासी गौरव दिवस बनाने का काम हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने किया। मोदी जी की अध्यक्षता में कमेटी बन रही है, जो आदिवासी गौरव वर्ष के रूप में बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा- कांग्रेस की सरकार में जब आप झारखंड के लिए संघर्ष कर रहे थे तक आप पर लाठियां बरसाई गईं। कांग्रेस ने आपको आपका हक नहीं दिया। आज सत्ता के लिए उसी कांग्रेस और राजद की गोद में हेमंत सोरेन बैठ गए हैं। झारखंड को बनाने का काम बीजेपी के अटल बिहारी वाजपेयी ने किया और संवारने का काम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। हेमंत बाबू की उल्टी गिनती शुरू है गृह मंत्री ने कहा- बांग्लादेशियों को शह हेमंत सोरेन और उनकी सरकार दे रही है। हेमंत बाबू की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आदिवासी बेटियों और ओबीसी भाईयों को कहा रहा हूं कि जिन्होंने जमीन ली है, उसे उलटा लटका कर सीधा कर देंगे। भ्रष्टाचार करने वाले नेता सोचते हैं इनका कुछ नहीं होगा। मैं कहता हूं- खैर मना लो 23 तारीख तक। इनसे एक-एक पाई उगलवार कर झारखंड की तिजोरी में वापस भरा जाएगा। मुखिया का वेतन पांच हजार करेंगे दुमका की रैली में शाह ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा- राज्य में विस्थापित परिवारों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। हमारी सरकार आई तो मुखिया का वेतन पांच हजार करेंगे। हेमंत सरकार के सभी भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे। यूसीसी से आदिवासियों को दिक्कत नहीं होगी शाह ने कहा कि यूसीसी से आदिवासियों को कोई तकलीफ नहीं होगी। हमारी सरकार बहुत तरीके से इसे लागू करेगी। हमारे रहते हेमंत सोरेन को मुसलमानों को आरक्षण नहीं देने देंगे। झारखंड समृद्ध है मगर झारखंडी गरीब। यहां कल कारखाने नहीं लगे। मोदी की गारंटी है कि इतने कल कारखाने लगेंगे कि युवाओं को राज्य में नौकरी मिलेगी। पलायन नहीं करना होगा। भाजपा को राहत, मान गए निरंजन राय: अमित शाह के मंच से मरांडी को देंगे समर्थन शनिवार को गिरिडीह में अमित शाह की रैली से पहले भाजपा को बड़ी राहत मिली है। धनवार से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय मान गए हैं। बताया जा रहा है कि वह शाह की रैली में मंच साझा करेंगे और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी को समर्थन देंगे। पढ़े पूरी खबर… ——————————————————— ये खबर भी पढ़ें: शाह बोले- JMM-कांग्रेस झारखंड को ATM बनाना चाहती है:सोनिया गांधी बार-बार राहुल बाबा का प्लेन उड़ा रही हैं, लैंड नहीं कर पा रहा झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार को लेकर गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गिरिडीह में जनसभा की। इसमें उन्होंने एक बार फिर धारा 370, बांग्लादेशी घुसपैठ और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस-झामुमो सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- हेमंत सरकार का समय समाप्त हो गया है। सुन लो घुसपैठियों अब तुम्हारा भी समय खत्म हो गया है। एक-एक को चून कर बाहर करेंगे। कायदे से नहीं मानेंगे तो उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे। शाह ने कहा- सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को कई बार लॉंच किया, हर बार फेल हो गईं। राहुल बाबा के प्लेन को 20 बार उड़ाया गया, लैंड नहीं कर पा रहा है। 21वीं बार भी बाबाधाम के एयरपोर्ट पर क्रैश हो जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…