पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (NMCH) में इलाज के लिए भर्ती मरीज की आंख निकाल ली गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आलमगंज थाने में केस दर्ज कराया है। 14 नवंबर को नालंदा निवासी फंटूश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे पेट में गोली लगी थी। इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। जब परिजन उसको देखने गए तो फंटूश की एक आंख गायब थी। इस मामले को लेकर एक डॉक्टर ने बताया कि ‘संभव है कि मरीज की आंख चूहा खा गया हो।’ वहीं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि ‘फंटूश को इलाज के लिए 14 नवंबर को भर्ती कराया गया था। उसके पेट में गोली लगी थी। ऑपरेशन 15 नवंबर को हुआ था। ऑपरेशन के 36 घंटे के बाद उनकी मौत हो गई।’ सर्जरी के बाद आईसीयू में रखा गया था। परिजनों द्वारा बाई आंख गायब होने की बात पर उन्होंने कहा कि ‘इसकी जांच की जा रही है।’ यह पूछे जाने पर कि आंख को चूहे ने कुतर दिया है। इस पर उन्होंने कहा कि ‘संभव है, ऐसा हो सकता है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और पुलिस दोनों मिलकर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।’ नालंदा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया, ‘कल 8:55 में फंटूश कुमार की मौत हुई थी। सुबह में देखा गया कि बाईं आंख नहीं है। इस संबंध में FIR कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। अस्पताल की तरफ से भी चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों और लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के बाहर परिजनों का हंगामा युवक की बायी आंख निकाली गई है। सुबह शव देखने के साथ ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के बाहर भी लोगों की भीड़ लग गई है। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुलेश झा ने कहा, ‘नालंदा से परसों एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उसकी आज मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने बताया कि उनकी एक आंख गायब है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।’ आपसी रंजिश में मारी गई थी गोली नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुड़ारी में गुरुवार (14 नवंबर) को आपसी रंजिश में अपराधियों ने फंटूश कुमार (22) को गोली मार दी थी। जो उसके पेट में लगी थी। परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से डॉक्टरों ने पटना NMCH रेफर किया था। 15 नवंबर को उसका ऑपरेशन हुआ था, उसके बाद से वो आईसीयू में भर्ती था। आज सुबह परिजनों को बताया गया कि युवक की मौत हो गई है। घटना के दिन 4 लोगों ने की थी फायरिंग मृतक के चचेरे भाई विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 14 नवंबर को गांव के मदन प्रसाद, सदन प्रसाद, अवधेश प्रसाद, मिलन कुमार उर्फ जय कुमार ने गोली मारी थी। मदन प्रसाद और सदन प्रसाद का अपराधिक इतिहास है। थाना चिकिसौरा के हुड़ारी गांव में मिनी गन फैक्ट्री चलाता था। इस मामले में सदन प्रसाद जेल गया था और बेल पर बाहर है। हिलसा के योगीपुर में बैंक डकैती के मामले में मुख्य आरोपी है और अभी तक फरार है। सदन अपनी पत्नी की हत्या के मामले में भी आरोपी है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.