Friday, September 20, 2024
HomeIndian Newsमलाइका अरोड़ा करने जा रहे हैं शादी, इस साल के अंत तक...

मलाइका अरोड़ा करने जा रहे हैं शादी, इस साल के अंत तक लेंगी सात फेरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल में से एक है। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। ऐसे में इनके फैंस लंबे समय से दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पाट किए जाते हैं। इसी बीच इनके फैंस के लिए यह खुशखबरी आई है कि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कहा जा रहा है कि दोनों ग्रैंड तरीके से शादी नहीं करना चाहते हैं। इसीलिए यह शादी एक इंटिमेट वेडिंग होगी।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस साल के अंत तक करेंगे शादी

रिपोर्टर्स की माने तो मलाइका- अर्जुन इस साल की सर्दियों में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों नवंबर या दिसंबर तक शादी करेंगे। इस शादी में दोनों के परिवार के लोग और करीबी ही शामिल होंगे। आपको बता दें कि एक्टर अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा की यह दूसरी शादी होगी। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा है, जो 19 साल का है।

क्या कहा अर्जुन कपूर ने??

एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘वह दोनों अपने रिश्ते को भविष्य के तौर पर देखते हैं। इस दौरान मलाइका ने बताया कि वह अर्जुन कपूर को खुद के लिए सबसे सही इंसान मानती है और वह अक्सर अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं।’ एक बातचीत में मलाइका ने कहा कि, ‘सबसे जरूरी बात ये है कि, अगर हम जानते हैं कि एक-दूसरे के साथ खुश हैं और भविष्य में भी खुश रहेंगे तो फिर आप सभी चीज समझ रहे हैं।’

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हमारा रिश्ता एक ऐसी जगह पर है जहां हम उसे आगे ले सकते हैं। हम बहुत सी चीजों पर चर्चा कर रहे हैं।  हम एक ही स्तर पर हैं। एक-दूसरे की सोच और विचार के साथ। हम सच में एक- दूसरे को चाहते हैं और कई चीजें अलग भी है।’

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, ‘हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन हम इसे लेकर बेहद गंभीर भी हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। हम बाकी का पता लगा लेंगे, लेकिन मैं जानती हूं कि वह मेरा लिए बिल्कुल सही हैं।’ एक्ट्रेस की इस बात के बाद से ही अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

पूरा कपूर खानदान दोनों की शादी में हो सकता है शामिल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर से जुड़े सूत्र ने बताया, मलाइका और अर्जुन से जुड़े सूत्र ने बताया, “दोनों सादगी में विश्वास रखते हैं और इसलिए वो अपनी शादी को रजिस्टर कराने के बाद एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे। इस दौरान फैमिली मेंबर्स में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के पेरेंट्स शामिल होंगे। करीना कपूर खान भी मलाइका के बेहद करीब हैं, इसलिए गेस्ट लिस्ट में उनका नाम भी शामिल हो सकती हैं।”

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर नहीं करना चाहते शादी पर ज्यादा खर्च

खबरों के अनुसार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी शादी की ड्रेस पर भी बहुत ज्यादा खर्च नहीं करेंगे। जहां मलाइका शादी में सिंपल साड़ी पहनेंगी वही अर्जुन कुर्ते पजामे में नजर आ सकते हैं। वही वेटिंग पार्टी में दोनों वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आ सकते हैं।

अर्जुन – मलाइका 2019 में किए थे रिलेशनशिप का ऐलान

अर्जुन और मलाइका कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन ने 2019 में सोशल मीडिया पोस्ट पर ही अपनी रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। मलाइका एक्टर, प्रोड्यूसर के तौर पर इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में ही काम शुरू कर दिया था और फिल्म ‘दिल’ से के गाने छैया-छैया से रातों रात स्टार बन गई थीं।

इनकी ब्रेकअप के बीएफ आए काफी फैली थी

बता दें कि जनवरी में कपल के ब्रेक-अप की अफवाहें फैली थी. कहा जा रहा था कि 4 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया है. हालांकि वो बात झूठी निकली, बाद में कपल ने सोशल मीडिया पर एक साथ अपनी फोटो शेयर की. मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर ने वर्षों तक डेटिंग करने के बाद अपने रिश्ते को पब्लिक किया. मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं, ऐसे में उन्हें हमेशा ट्रोल किया जाता रहा है.

लोगों का कहना था कि यह रिश्ता टूट जाएगा, लेकिन वक्त के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया. मलाइका अरोड़ा ने इससे पहले अरबाज खान से शादी की थी, बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था. कपल अक्सर एक साथ विदेशों में छुट्टियां मनाता है, जिसकी फोटो दोनों फैंस के साथ भी शेयर करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments