नई दिल्ली। टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें जिम में जमकर पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पलक तिवारी ने चॉकलेटी कलर की ब्रालेट और योगा पैंट पहन रखी है और वह जिम में जमकर कसरत नजर आ रही है। पलक तिवारी ने 2 वीडियो शेयर किए है। इसमें उन्हें कड़ी मेहनत करते हुए देखा जा सकता है।
पलक तिवारी श्वेता तिवारी की बेटी हैं। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसे देखकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। पलक तिवारी की तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैं। पलक तिवारी ने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह हाल ही में हार्डी संधू के गाने बिजली-बिजली में नजर आई थी। इस गाने को काफी पसंद किया गया था।
पलक तिवारी ने हाल ही में ब्रालेट और जींस पहनकर अपनी हालिया फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थी। इसमें उन्हें मिरर के पास खड़े होकर बोल्ड अंदाज में पोज करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कई और भी तस्वीरें शेयर की थी। पलक तिवारी श्वेता तिवारी की बेटी है।
पलक तिवारी की जल्द फिल्म आनेवाली है। इस फिल्म में उनके अलावा विवेक ओबेरॉय और अरबाज खान की अहम भूमिका है।इस फिल्म का नाम रोजी: द सैफ्रों चैप्टर है। पलक तिवारी की फोटो काफी वायरल होती है। पलक तिवारी की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। पलक तिवारी के फैंस उनकी फोटो और वीडियो के दीवाने है।