बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कराया बोल्ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर तस्वीरे हुई वायरल

ananaya

नई दिल्ली। अनन्या पांडे इन दिनों आइफा अवार्ड 2022 में भाग लेने दुबई गई हुई है। अब उन्होंने एक एक्सोटिक लोकेशन से तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें बिगनी कट ब्रालेट और पैंट पहनकर बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने एक ब्लैक कलर का गॉगल भी लगा रखा है। उनके बाल खुले हुए हैं।

अनन्या पांडे ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘बहु गर्मी छे’ इसके साथ उन्होंने एक सूरज और आग की इमोजी शेयर की है। अनन्या पांडे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 3 घंटे में 265000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इसपर 1700 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।

कई लोगों ने इस पर दिल और आग की इमोजी शेयर की है। वहीं कई लोगों ने वाओ, लव द लुक, ब्यूटीफुल, अमेजिंग, नाइस और योर ग्रेट फोटो जैसे कमेंट किए है। वहीं एक फैन ने लिखा है, ‘हॉट समर, ऊपर से तू भी हॉट।’

अनन्या पांडे फिल्म एक्ट्रेस है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है। वह जल्द फिल्म लाइगर में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने जुग-जुग जियो फिल्म के गाने पर डांस स्टेप किया था। इसमें उनके अलावा विजय देवरकोंडा भी नजर आ रहे थे। अनन्या पांडे की फिल्में काफी पसंद की गई है। वह चंकी पांडे की बेटी है। हाल ही में फिल्म लाइगर के पोस्टर को जारी किया गया था।

अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अलावा टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वह कई और फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभा चुकी है।