सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अर्जुन कपूर का आया गुस्सा, इस तरह से दिया जवाब

arjun-kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मोमोज खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपनी इस फोटो के लिए उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। अभिनेता के सपोर्ट में मलाइका अरोड़ा और अनुष्का शर्मा ने भी पोस्ट शेयर किया है।

अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को फैंस जहां पसंद कर रहे हैं, वहीं ट्रोल्स उन्हें पहले के बढ़े वजन का याद दिला कटाक्ष कर रहे हैं। ट्रोलर ने अर्जुन के फोटो पर कमेंट किया, ‘ये लड़का कभी भी शेप में नहीं आ सकता। यह एक अमीर लड़का है, जिसकी कोई मानसिकता नहीं है’।

ऐसे में अर्जुन कपूर ने पहले उस कमेंट का जवाब दिया, फिर उसका स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर करते हुए अपना जवाब लिखा।

अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘यह उन लोगों की टिप्पणियों और विचार प्रक्रियाओं के कारण है जो इस तरह कीबोर्ड पीछे के छिपे रहते हैं। दुनिया को हमेशा यह विश्वास दिलाया जाता है कि फिटनेस सबसे अच्छी दिखने वाली बॉडी के बारे में है और कुछ नहीं। किसी भी व्यक्ति के लिए फिटनेस इससे कहीं अधिक है, जिसने कभी सामान्य स्वस्थ जीवन जीने के लिए संघर्ष किया और मानसिक रूप से खुश और शांत रहने के लिए खुद का ख्याल रखते हुए सबसे अच्छा कर रहा है और कठिनाइयों के बावजूद नियमित डीपी की तरह दिखने के बारे में नहीं बल्कि एक दिनचर्या बना रहे हैं।’

इसके आगे अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘मैं ऐसे व्यक्ति को हमेशा प्रोत्साहित करता हूं, जिसने अपने आहार या जीवन शैली के साथ खराब दिन सप्ताह या महीने का सामना किया है, यदि आप उठने और दोबारा प्रयास करने की क्षमता रखते हैं तो आप वास्तव में शक्तिशाली और साहसी हैं। फिटनेस सिर्फ सिक्स पैक के बारे में नहीं है, फिटनेस मानसिक और शारीरिक भलाई के बारे में है। कोई भी ट्रेनर या व्यक्ति जो अन्यथा कह रहा है वह स्वस्थ जीवन के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि सिर्फ बाहरी संतुष्टि देख रहे हैं।’

इसके बाद अनुष्का शर्मा ने अर्जुन की स्टोरी का स्क्रीनशॉट लगाकर लिखा, ‘अर्जुन एकदम सही कहा।’ वहीं, मलाइका ने भी अर्जुन का सपोर्ट किया।