क्या आपकी आंखों में है दर्द? तो अपनाएं ये उपाय!

0
239

कभी-कभी आप ने यह महसूस किया होगा कि जब भी आप सो कर उठते हैं तो आपकी आंखों में दर्द होता है! आंख हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसकी विशेष देखभाल की जानी चाहिए। आज के डिजिटल युग में कामकाज की वजह से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर नजरें टिकाकर दिन भर काम करने की वजह से आंखों में दर्द और भारीपन की दिक्कत हो सकती है। कभी कभार आंखों में होने वाला दर्द अपने आप ही ठीक हो जाता है लेकिन कभी-कभी इसकी वजह से स्थिति गंभीर भी हो जाती है। आंखों में होने वाला दर्द कई कारणों से हो सकता है इसमें एक प्रमुख कारण हमारा खानपान और जीवनशैली भी है। आंख से जुड़े कई रोग भी आंख के दर्द का कारण बनते हैं। हालांकि आंखों में लगातार दर्द होने की स्थिति में नेत्र चिकित्सक से सलाह लेनी जरूरी होती है। लेकिन अगर आंखों में दर्द की समस्या बेहद गंभीर न हो तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।

आंख में होने वाले दर्द दो तरह के होते हैं, पहला ओकुलर दर्द और दूसरा ओर्बिटल दर्द। इन तरह के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आंखों में दर्द की समस्या के प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।

आंखों में धूल, मिट्टी आदि जाने की वजह से।

किसी प्रकार की चोट के कारण।

आंखों के इन्फेक्शन की वजह से।

आंखों से जुड़ी बीमारी की वजह से।

आंख में केमिकल आदि के जाने से।

आंखों के दर्द की समस्या में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर आप सामान्य वजहों से आंख में दर्द का सामना कर रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं।

आंखों के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुलाबजल का इस्तेमाल लोग आंखों को साफ और खूबसूरत बनाने के लिए भी करते हैं। अगर आपको मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लगातार काम करने की वजह से या आंखों में धूल मिट्टी आदि जाने की वजह से आंख में दर्द की समस्या है तो आप गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 बूंद गुलाबजल आंखों में डालने से दर्द और जलन में फायदा मिलता है।

आलू का इस्तेमाल खाने के अलावा कई तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपको आंखों में लगातार दर्द की दिक्कत है तो इसके लिए आप आलू की स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे की स्लाइस की तरह से ही आलू की पतली स्लाइस को आंखों पर कुछ देर के लिए रखने से दर्द की समस्या दूर होती है। इसके अलावा अगर आपकी आंखों में तेज दर्द हो रहा है तो इसके लिए आप दो बूंद आलू के रस को आंखों में डालें, दर्द, जलन और भारीपन में आपको लाभ मिलेगा।

आंख में लगातार दर्द होने की समस्या में टी बैग का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपकी आंखों में लगातार दर्द और जलन की शिकायत है तो आप इसके लिए इस्तेमाल किए हुए टी बैग का प्रयोग कर सकते हैं। आप पहले से इस्तेमाल किए हुए टी बैग को कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद ठंडा हो जाने पर फ्रिज से निकलकर कुछ देर सामान्य होने दें और फिर इसे अपनी आंखों पर रखें। इससे आंख दर्द और जलन आदि में फायदा मिलता है।

आंखों में इन्फेक्शन या धूल मिट्टी आदि जाने की वजह से होने वाले दर्द और जलन में तुलसी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसी समस्या में आप तुलसी के पत्तों को साफ पानी में भिगो कर रखें और इसे लगभग 8 घंटे के लिए पानी में रहने दें। उसके बाद इस पानी से आंख धुलें। आंख में दर्द और जलन आदि की समस्या में लगतार 5 दिनों तक ऐसा करने से फायदा मिलता है।

शहद के इस्तेमाल से आंखों में होने वाली कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। शहद को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं इसलिए ही शहद का इस्तेमाल आंखों की समस्या में फायदेमंद होता है। आंख में दर्द और जलन होने पर शहद की एक बूंद का इस्तेमाल फायदा देता है। आप आंख में 1 बूंद शहद डालिए, इसकी वजह से आंखों में थोड़ी सी जलन तो होगी लेकिन आंखों का दर्द कुछ ही देर में खत्म हो जायेगा।