आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन की कहानी सुनाएंगे जिसने अब तक 27 पति बदल दिए हैं! उसे नए-नए मर्दों की आदत थी या ये उसका शौक था, ये कहना तो मुश्किल है हां ये जरूर था कि वो 20 दिन से ज्यादा किसी के साथ नहीं रहती थी। एक से निकाह किया तो दूसरे की तलाश शुरू। ज्यादा से ज्यादा 20 रातें उस शख्स के साथ बिताकर वो ढूंढ लेती थी अपना नया ठिकाना। कश्मीर की 38 साल की एक महिला जब गिरफ्तार हुई तो एक के बाद एक दर्जनों आदमियों की लाइन लग गई। हर किसी के जुबां पर पर एक ही बात थी, ये मेरी पत्नी है, ये मेरी पत्नी है। कश्मीर की लड़कियां खूबसूरत होती हैं, लेकिन ये लड़की खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद चालाक भी थी। अपने जिस्म के जाल में ये मर्दों को फंसाना बखूबी जानती थी। किसी शख्स के लिए ये जहीन थी, तो किसी के लिए शाहीना और किसी तीसरे के लिए इल्यासा। कश्मीर के बडगाम की रहने वाली ये लड़की नाम बदलकर-बदलकर एजेंट्स की मदद से निकाह करती थी। निकाह भी पूरे तरीके से। हां बस निकाह नामे में नाम फर्जी होता था।
एक अच्छी बीवी बनकर सधे-धजे कपड़ों में हर 10-20 दिन में ये एक नए शौहर के पास पहुंच जाती थी। 20 दिन तक ये उस शख्स के साथ एक अच्छी बीवी की तरह रहती थी। किसी को कोई शक भी नहीं होता था, लेकिन इसके दिमाग में चल रही होती थी एक अलग साजिश। इसने ढूंढना होता था एक नया मर्द। उसके बाद ये किसी ने किसी बहाने से फरार हो जाती थी। फरार होने से पहले ये घर का सारी कीमती सामान, गहने पैसे भी अपना साथ ले उड़ती थी।हर शख्स के घर से लाखों रुपये लेकर फरार हुई थी। दरअसल शुरुआत में ही इस लड़की ने रईस लोगों से रिश्ते बनाए। इसने साजिश में कई दलालों को भी शामिल किया था जो इसके लिए रिश्ते ढूंढते थे। पहली शिकायत इस महिला के खिलाफ बडगाम के मीर नाम के एक शख्स ने 4 जुलाई को लिखवाई थी।
बडगाम जिले में एक के बाद एक कई शिकायतें दर्ज हो रही थी। लोग अपनी पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट लिखवा रहे थे। कोई कहता था कि उसकी पत्नी उसके साथ अस्पताल गई थी, लेकिन फिर वहां से गायब हो गई। कोई कहता था कि वो जब सुबह घर से गया तो पत्नी घर पर सोई हुई थी। दिन में पत्नी का फोन आया कि शाम को अनार लेते आना। अनार लेकर जब वो घर पहुंचा तो पत्नी गायब थी। बडगाम के हर शख्स के पास बीवी के गायब होने की कोई न कोई कहानी जरूर थी, लेकिन इन्हें ये नहीं पता था कि इन सबकी पत्नी एक ही थी। नाम कई थे, लेकिन लड़की एक थी।
जब पत्नियों के गायब होने की कई शिकायतें आ गई तो पुलिस ने जांच शुरू की। ये हर शख्स के घर से लाखों रुपये लेकर फरार हुई थी। दरअसल शुरुआत में ही इस लड़की ने रईस लोगों से रिश्ते बनाए। इसने साजिश में कई दलालों को भी शामिल किया था जो इसके लिए रिश्ते ढूंढते थे। पहली शिकायत इस महिला के खिलाफ बडगाम के मीर नाम के एक शख्स ने 4 जुलाई को लिखवाई थी। पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू की और अब इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है इसने कितने और लोगों के साथ निकाह किया है। एक वकील के मुताबिक अब तक 27 मामले सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि यह मामला एक मामला नहीं है!इससे पहले कानपुर में एक दुल्हन अपनी शादी के 10 दिन बाद ही मां बन गई थी। दरअसल, कानपुर देहात के रहने वाले एक युवक की शादी पांच महीने पहले तय हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन के पेट में तेज दर्द हुआ। ससुराल वाले अपने नई-नवेली दुल्हन को अस्पताल ले गए।जहां डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन 7 महीने की प्रेग्नेंट है। उसी दिन दुल्हन ने 7 महीने की प्री-मैच्योर बच्ची को जन्म भी दे दिया।इधर, शादी के 10 दिन बाद मां बनने की घटना ने दूल्हे और उसके घरवालों को सकते में डाल दिया। उन्होंने दुल्हन के घरवालों से लड़ाई-झगड़े के बाद उसे अपनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन अपनी बच्ची के साथ मायके लौट गई। यानी सीधी सी बात है कि पतियों के साथ होने वाले धोखे अभी भी बरकरार है!