आखिर पीएम मोदी ने बिहार की जिम्मेदारी किसे सौंपी है?

0
9

हाल ही में पीएम मोदी ने बिहार की जिम्मेदारी एक अहम चेहरे को सौंप दी है! एनडीए से अलग होने के बाद लगातार जेडीयू बिखर रहा है। शुरुआत जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने की थी। जेडीयू में हंगामा खड़ा कर खुद किनारे हो गए और अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल RLJD बना ली। बाद के दिनों में करीब दर्जन भर नेताओं ने नीतीश से किनारा कर लिया। जिन नेताओं ने जेडीयू का साथ छोड़ा, उनमें अधिकतर उपेंद्र कुशवाहा के स्वजातीय थे। अब एनडीए में चिराग पासवान की एंट्री हो चुकी है। साल 2020 के असेंबली इलेक्शन में उन्होंने नीतीश कुमार का खेल बिगाड़ दिया था। 80 से 115 सीटों तक जीत का रिकॉर्ड कायम करने वाले जेडीयू के सिर्फ 43 उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में जीत पाए थे। जेडीयू नेताओं की ही यह स्वीकारोक्ति है कि चिराग पासवान ने उनका खेल बिगाड़ा था। अब तो खेल बिगाड़ने के लिए जीतन राम मांझी भी साथ हैं और उपेंद्र कुशवाहा भी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव करीब आते ही जेडीयू में भगदड़ मचेगी। जेडीयू के ज्यादातर नेता बीजेपी या उसके सहयोगी दलों का हाथ थाम लेंगे तो बचे-खुचे नेता आरजेडी के साथ हो जाएंगे। जेडीयू में तब सिर्फ नीतीश कुमार ही बचेंगे। ऐसा मानने और कहने वालों के अपने तर्क भी हैं। वे बताते हैं कि बीजेपी जैसी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के साथ रहते अकेले लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश का खेल बिगाड़ दिया था तो अब तो कई लोग नीतीश के दुश्मन बन कर सामने हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने जिस तरह जेडीयू में अपनी उपेक्षा और नीतीश को पार्टी के सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया, उससे कुशवाहा बिरादरी के वोटर खासा नाराज हैं। नीतीश को अब कुशवाहा बिरादरी का शायद ही साथ मिले।

साल 1994 से ही बिहार में कुर्मी और कुशवाहा बिरादरी को लेकर बना लव-कुश समीकरण शुरू से ही नीतीश कुमार के साथ रहा है। सच कहा जाए तो यह समीकरण नीतीश कुमार के नेतृत्व को देख कर ही बना था। इसकी मदद से ही 2005 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को विधानसभा में खासा सीटें आईंसाल 1994 से ही बिहार में कुर्मी और कुशवाहा बिरादरी को लेकर बना लव-कुश समीकरण शुरू से ही नीतीश कुमार के साथ रहा है। बता दें कि कुर्मी वोटों में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री और अब भाजपा के सदस्य आरसीपी सिंह सेंधमारी के लिए सक्रिय हो गए हैं। और बीजेपी के सहयोग से वे सीएम बन गए। सच कहा जाए तो यह समीकरण नीतीश कुमार के नेतृत्व को देख कर ही बना था। इसकी मदद से ही 2005 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को विधानसभा में खासा सीटें आईं और बीजेपी के सहयोग से वे सीएम बन गए। तब से लगातार लव-कुश समीकरण नीतीश के लिए कारगर रहा है। अब इस समीकरण के वोटों के दो दावेदार मैदान में हैं। कुशवाहा वोटों के ठेकेदार उपेंद्र कुशवाहा बन गए हैं तो कुर्मी वोटों में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री और अब भाजपा के सदस्य आरसीपी सिंह सेंधमारी के लिए सक्रिय हो गए हैं। और बीजेपी के सहयोग से वे सीएम बन गए। तब से लगातार लव-कुश समीकरण नीतीश के लिए कारगर रहा है। अब इस समीकरण के वोटों के दो दावेदार मैदान में हैं। कुशवाहा वोटों के ठेकेदार उपेंद्र कुशवाहा बन गए हैं तो कुर्मी वोटों में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री और अब भाजपा के सदस्य आरसीपी सिंह सेंधमारी के लिए सक्रिय हो गए हैं।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू और लोजपा के साथ भाजपा नीत एनडीए ने चुनाव लड़ा। तब बीजेपी का वोट शेयर 37.4 प्रतिशत था। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 31.34 प्रतिशत था। यानी 2014 से करीब 6 प्रतिशत अधिक वोट बीजेपी को 2019 में मिले थे। साल 2014 में बीजेपी के साथ चिराग पासवान की एलजेपी और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ही थीं। साल 2019 में भाजपा के साथ जेडीयू और लोजपा थे। एनडीए को 2014 में 38 प्रतिशत वोट मिले तो 2019 में 45 प्रतिशत। इस बार बिहार में एनडीए का विस्तार हुआ है। एनडीए को अपना पुराना आधार बरकरार रखने के लिए 10-15 प्रतिशत वोटों की जरूरत है। चिराग और पारस के अलावा मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के साथ आ जाने से बीजेपी आसानी से अपना लक्ष्य हासिल कर लेगी। पार्टी में तोड़फोड़ से जेडीयू को अगर नुकसान होता है तो इसका फायदा बीजेपी को ज्यादा मिलेगा।