आज हम आपको ओसामा बिन लादेन की भयावह कहानी सुनाने जा रहे हैं! ओसामा बिन लादेन का नाम सुनते ही दहशत के वो साल याद आ जाते हैं जब इसने पूरी दुनिया को आतंक से दहला दिया था। 9/11 हमले का मास्टरमाइंड जिसने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में खौफ पैदा कर दिया था। अमेरिका के ट्विन टावर पर हुए हमले के बाद अमेरिका का सबसे बड़ा चैलेंज बन चुका था ये आतंकी। अमेरिका की पूरी सेना को सालों तक परेशान करने वाले इस दहशतगर्द के टेरर पर जितनी बात की जाए वो कम है, लेकिन आज कहानी इसकी पर्सनल जिंदगी से जुड़ी। ओसामा बिन लादेन जिसने अफगानिस्तान में सालों बिता दिया, जिसने आतंकी संगठन को खड़ा किया वो मूल रूप सऊदी अरब का रहने वाला था। पिता मोहम्मद बिन अवध बिन लादेन का देश में कंस्ट्रक्शन का सबसे बड़ा बिजनेस था। 10 मार्च 1957 को जन्मा ओसामा बिन लादेन 52 भाई बहनों में 17वें नंबर का था। परिवार इतना अमीर था कि 52 बच्चे होने के बावजूद ओसामा बिन लादेन कि हिस्से में पिता की 8 करोड़ डॉलर यानी करीब 7 अरब रुपये की संपत्ति आई थी। ओसामा पढ़ने लिखने में काफी तेज था, उसका दिमाग शुरू से ही काफी अच्छा था।
पिता की तरह ही अमीरी का नशा उसके दिमाग में भी था। नाइट क्लब में जाना, शराब पीना, अय्याशियां करना ये उसकी आदतों में शुमार था। जेद्दा के एक कॉलेज से ओसामा ने सिविल इंजीनियरिंग की। तब तक ये एक सामान्य जिंदगी जी रहा था, लेकिन यूनिवर्सिटी के दौरान ओसामा के रिश्ते कट्टरपंथी मुसलमानों से बनने लगे। उसका झुकाव धार्मिक कट्टरपंथ की तरफ होने लगा। जो ओसामा सिविल इंजीनियरिंग में पढ़ाई के बाद अपने पिता की विरासत संभालने की प्लानिंग कर रहा था वो ऐसे संगठनों से जुड़ने लगा जो अमेरिका और यूरोपीय देशों के खिलाफ थे। ओसामा ने अफगानिस्तान जाने का फैसला लिया। पैसे के कोई कमी तो थी नहीं तो बस वो अफगान लड़ाकों को आर्थिक मदद करने लगा। धीरे-धीरे उसने खुद अलकायदा संगठन के लिए ग्लोबली फंड जुटाना शुरू किया और बन गया अलकायदा चीफ।
एक तरफ ओसमा आतंकी बनकर दुनिया में दहशत फैला रहा था तो दूसरी तरफ उसकी जिंदगी में एक लड़की की एंट्री भी हुई। जब ओसमा बिन लादेन 17 साल का था तो उसने पहला निकाह किया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ओसामा बिन लादेन ने लव मैरिज की थी। नेजवा नाम की लड़की को पहली ही निगाह में ओसामा ने दिल दे दिया था। नेजवा सीरिया की रहने वाली थी। उसका परिवार दोनों के निकाह के खिलाफ थ, लेकिन ओसामा बिन लादेन की खातिर नेजवा ने अफगानिस्तान की मुश्किल जिंदगी में उसका साथ देना चुना।
नेजवा के बाद ओसामा बिन लादेन ने 5 और शादियां की, लेकिन उसने सबसे ज्यादा प्यार अपनी पहली पत्नी से ही किया। ओसामा की आखिरी पत्नी यमन की रहने वाली थी और उसका नाम अमाल था। अमाल और लादेन एक और पत्नी खैरिया के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। दोनों के बीच झगड़ों की वजह थी ओसामा का ज्यादा समय मांगना। दोनों के बीच सेक्स डिजायर को लेकर लड़ाइयां होती थी। ओसामा की पत्नी ने ओसामा की जिंदगी पर एक किताब लिखी है उसमें ये सारी बातें बताई गई हैं। इसमें लिखा गया है कि ओसामा अमाल को सबसे ज्यादा वक्त देता था।
जब अमेरिकी फौजों ने ओसामा पर हमला कर उसे मार गिराया था उस वक्त उसकी आखिरी पत्नी अमाल ही उसके बेडरूम में थी, जबकि दो पत्नियां बिल्डिंग में नीचे की मंजिल में सो रहीं थीं। बता दें कि ओसामा बिन लादेन ने लव मैरिज की थी। नेजवा नाम की लड़की को पहली ही निगाह में ओसामा ने दिल दे दिया था। नेजवा सीरिया की रहने वाली थी। उसका परिवार दोनों के निकाह के खिलाफ थ, लेकिन ओसामा बिन लादेन की खातिर नेजवा ने अफगानिस्तान की मुश्किल जिंदगी में उसका साथ देना चुना। ओसमा बिन लादेन के कुल 22 बच्चे हुए। पहली पत्नी नेजवा से उसे 11 बच्चे थे, जबकि आखिरी बीवी अमला से 5 बच्चे। अेमेरिकी हमले में ओसामा के 3 बेटों को मार गिराया गया था, जबकि ओसामा का सबसे बड़ा बेटा पहले ही उससे अलग हो चुका था। ओसामा की तीन पत्नियों को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक पत्नी और उसके 7 बच्चों को ईरान में कैद में रखा गया। तो इस तरह अमेरिकी सेना ने ओसामा बिन लादेन का आतंक लोगों के दिल से निकालना शुरू कर दिया!