आखिर किसने दिया था आज छोटा राजन को धोखा?

0
136

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर छोटा राजन को धोखा किसने दिया था! 90 के दशक में मुंबई में अंडरवर्ल्ड का कब्जा था। दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, छोटा राजन ऐसे कई नाम तब सुर्खियां बंटोरे रहते थे। उन्हीं में से एक था विजय उर्फ विक्की गोस्वामी। छोटा राजन का बेहद खास और ड्रग्स की दुनिया नंबर वन खिलाड़ी। अहमदाबाद का रहने वाला ये ड्रग डीलर बड़े पैमाने पर देश में ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। देश की पुलिस को इसकी तलाश थी, लेकिन ये छोटा राजन के साथ दुबई फरार हो चुका था। साल 1997 में विक्की को दुबई पुलिस ने ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार किया। सजा हुई 25 साल, लेकिन 5 साल में ही इसे रिहा कर दिया गया। खबरें सामने आई कि इसने कुछ ही दिनों में मुस्लिम धर्म अपना लिया। इसने कुरान की सारी आयतें याद कर ली, इस्लाम की पूरी जानकारी हासिल और फिर दुबई में इसकी सजा को 5 साल कर दिया गया। वहां एक एक खबर भी छपी की कि अगर दुबई की जेल किसी का आचरण अच्छा हो और वो इस्लाम कबूल कर लेता है तो उसकी सजा कम कर दी जाती है।

अभी ये खबर फैली ही थी कि कुछ ही दिनों में एक और खबर सामने आई। अहमदाबाद के इस ड्रग डीलर ने बॉलीवुड की फेमस और हॉट एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी से निकाह कर लिया है। ममता कुलकर्णी बॉलीवुड में हमेशा का चर्चा का विषय रही थी। ममता कुलकर्णी को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता था। ममता कुलकर्णी ने कई हिट फिल्में दी, लेकिन सबसे ज्यादा वो चर्चा में आईं थीं अपने एक मेगजीन के लिए टॉप फोटो शूट के लिए। टॉपलेस होकर ममता कुलकर्णी ने एक फोटोशूट करवाया था।

ममता कुलकर्णी का उन दिनों एक और डॉन के साथ नाम जुड़ रहा था। ये डॉन कोई और नहीं छोटा राजन था। खबरें सामने आईं थी कि छोटा राजन के कहने पर ही ममता कुलकर्णी को बॉलीवुड में फिल्में मिलने लगी थी। हालांकि कभी भी ममता कुलकर्णी इस बात को स्वीकार नहीं किया था और इसे महज अफवाह ही बताया था। बाद में छोटा राजन को पुलिस तलाश रही थी और वो दुबई फरार हो गया था। मुंबई में उस वक्त छोटा राजन का सारा कारोबार विक्की गोस्वामी ही देख रहा था। यहां तक विक्की गोस्वामी की बॉलीवुड में भी काफी दखल अंदाजी थी और इसलिए ममता कुलकर्णी विक्की के करीब आ गई।

दोनों ने साल 2000 में शादी की थी। शादी के बाद ममता कुलकर्णी ही विक्की का सारा काम काम देख रही थी। कई सालों तक दोनों की कोई खबर सामने नहीं आई। साल 2014 में ममता कुलकर्णी न एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में वो एकदम बदले में लुक में नजर आईं। उन्होंने बताया कि अब वो फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुकी हैं और अध्यात्म का रास्ता अपना चुकी हैं। कभी टॉपलेस फोटोशूट के लिए मशहूर रहीं ममता कुलकर्णी इस अंदाज ने उनके फैंस को काफी हैरान किया था।

साल 2016 में एक बार फिर विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी खबर बने। इस बार फिर मामला ड्रग तस्करी का था। इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में दोनों का नाम आया और पुलिस ने दोनों को भगोड़ा करार दिया। खबरें आईं कि ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी केन्या फरार हो चुके थे। विक्की गोस्वामी का असली नाम विजय आनंद गिरी है। उसके पिता आनंदगिरि गुजरात के डीएसपी रह चुके हैं। आनंदगिरि भी अवैध शराब बेचने के मामले में एक बार सस्पेंड हो चुके हैं। पहले विक्की गोस्वामी भी गुजरात में अवैध शराब तस्करी का काम करता था।

आपको बता दें कि राजेंद्र सदाशिव निखल्जे। यानी छोटा राजन। मुंबई अंडवर्ल्‍ड की दुनिया में दाऊद इब्राहिम का वह सिक्‍का, जो कभी खोटा साबित नहीं हुआ। शुक्रवार को ऐसी खबरें आईं कि कोरोना संक्रमण के कारण छोटा राजन की मौत हो गई। हालांकि बाद में वह खबर अफवाह साबित हुई। छोटा राजन दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। फिलहाल एम्‍स में भर्ती है। छोटा राजन की जिंदगी ने वैसे तो कई करवटें लीं। लेकिन अपराध की दुनिया में उसकी एंट्री सिनेमाघर से बाहर से ही हुई थी। वह कभी मुंबई में शंकर सिनेमा के बाहर ब्‍लैक में टिकटें बेचाता था। छोटा राजन, दाऊद इब्राहिम का सबसे करीबी दोस्‍त था, फिर दुश्‍मन भी बना। सिनेमाई पर्दे पर छोटा राजन की कहानी को कई बार दिखाया गया। उसकी जिंदगी की कहानी से प्रेरित कई किरदार फिल्‍मी पर्दे पर गढ़े गए। फिर चाहे वह संजय दत्त की ‘वास्‍तव’ हो या विवेक ओबेरॉय-अजय देवगन की ‘कंपनी’